CM विष्णुदेव साय ने किया सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले- शिक्षा क्रांति का मील का पत्थर

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में 'सम्पर्क स्मार्ट स्कूल' और 'स्मार्ट ब्लॉक' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 50 प्राथमिक विद्यालयों में सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी का वितरण करते हुए इसे छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय बताया।

बचपन की यादों से भावुक हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपने शैशवकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बगिया के इसी स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, जब स्कूल की छत खपरैल की हुआ करती थी और बरसात में पानी टपकता था। आज उसी स्कूल का कायाकल्प देखकर उन्होंने इसे सपने का साकार रूप कहा।

सम्पर्क फाउंडेशन की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने सम्पर्क फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक विनीत नायर ने अपनी शिक्षिका मां से प्रेरणा लेकर यह अभियान शुरू किया, जो आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में शिक्षा की दिशा बदल रहा है। अब यह छत्तीसगढ़ में भी खेल-खेल में सीखने को बढ़ावा देगा।

संपर्क किट से सशक्त होंगे विद्यार्थी

कार्यक्रम में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) किट, स्मार्ट टीवी और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि इससे बच्चों की झिझक खत्म होगी, और गणित व अंग्रेजी जैसे विषयों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जशपुर बना राज्य का टॉप रिजल्ट जिला

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि जशपुर जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने राज्य में सर्वाधिक 94% से अधिक उत्तीर्णता दर हासिल की है। वहीं कक्षा 5वीं में 99.5% और कक्षा 8वीं में 97.3% विद्यार्थी सफल हुए हैं।

विज्ञान व तकनीक से जुड़ाव के प्रयास

सीएम साय ने बताया कि जिले में ISRO, IIT और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों से टाईअप कर बच्चों के लिए वैज्ञानिक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं शिक्षकों की मॉनिटरिंग, दैनिक उपस्थिति रिकॉर्डिंग, और दैनंदिनी पर नियंत्रण जैसी डिजिटल व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं।

CM साय की शिक्षा को लेकर प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शीर्ष पर है। सम्पर्क फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में तकनीक, नवाचार और मूलभूत साक्षरता के स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की शिक्षा नीति के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CM विष्णुदेव साय ने किया सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले- शिक्षा क्रांति का मील का पत्थर

Raipur, CG

बचपन की यादों से भावुक हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपने शैशवकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बगिया के इसी स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, जब स्कूल की छत खपरैल की हुआ करती थी और बरसात में पानी टपकता था। आज उसी स्कूल का कायाकल्प देखकर उन्होंने इसे सपने का साकार रूप कहा।

सम्पर्क फाउंडेशन की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने सम्पर्क फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थापक विनीत नायर ने अपनी शिक्षिका मां से प्रेरणा लेकर यह अभियान शुरू किया, जो आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में शिक्षा की दिशा बदल रहा है। अब यह छत्तीसगढ़ में भी खेल-खेल में सीखने को बढ़ावा देगा।

संपर्क किट से सशक्त होंगे विद्यार्थी

कार्यक्रम में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) किट, स्मार्ट टीवी और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि इससे बच्चों की झिझक खत्म होगी, और गणित व अंग्रेजी जैसे विषयों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जशपुर बना राज्य का टॉप रिजल्ट जिला

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि जशपुर जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने राज्य में सर्वाधिक 94% से अधिक उत्तीर्णता दर हासिल की है। वहीं कक्षा 5वीं में 99.5% और कक्षा 8वीं में 97.3% विद्यार्थी सफल हुए हैं।

विज्ञान व तकनीक से जुड़ाव के प्रयास

सीएम साय ने बताया कि जिले में ISRO, IIT और अन्य राष्ट्रीय संस्थानों से टाईअप कर बच्चों के लिए वैज्ञानिक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं शिक्षकों की मॉनिटरिंग, दैनिक उपस्थिति रिकॉर्डिंग, और दैनंदिनी पर नियंत्रण जैसी डिजिटल व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं।

CM साय की शिक्षा को लेकर प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शीर्ष पर है। सम्पर्क फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में तकनीक, नवाचार और मूलभूत साक्षरता के स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की शिक्षा नीति के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-inaugurated-the-smart-school-and-smart-block/article-25871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.