अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Raipur, CG

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ भयावह विमान हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 100 से अधिक यात्रियों की मौत की आशंका है। इस हृदयविदारक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण हादसे में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करें।"

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार

इस हादसे में विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, ब्रिटेन के 53 नागरिक, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के 3 नागरिक शामिल थे। शेष यात्री भारतीय थे। हादसे के बाद विमान जलकर खाक हो गया, और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अस्पतालों में इमरजेंसी

घटना के तुरंत बाद NDRF और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को तेजी से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल सहित अन्य मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क

इस भीषण दुर्घटना को लेकर केंद्र और गुजरात सरकारें लगातार निगरानी रख रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण हादसे में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करें।"

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में सवार

इस हादसे में विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, ब्रिटेन के 53 नागरिक, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के 3 नागरिक शामिल थे। शेष यात्री भारतीय थे। हादसे के बाद विमान जलकर खाक हो गया, और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अस्पतालों में इमरजेंसी

घटना के तुरंत बाद NDRF और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को तेजी से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल सहित अन्य मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क

इस भीषण दुर्घटना को लेकर केंद्र और गुजरात सरकारें लगातार निगरानी रख रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-paid-tribute-to-the-dead-on-ahmedabad/article-24094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.