नक्सल प्रभावित मुलेर गांव पहुंचे CM विष्णुदेव साय

Dantewada, CG

On

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित मुलेर गांव का दौरा किया। यह क्षेत्र पहले नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था,

लेकिन अब यहां बदलाव की हवा चल रही है। मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच लगे इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से पारंपरिक स्वागत स्वीकार किया, जिसमें महुआ और आम पत्तों से बने हार गौर मुकुट शामिल थे। उन्होंने खाट पर बैठकर ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट भी वितरित किए। साथ ही राशन दुकान का जायजा लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। सुरक्षा कारणों से गांव में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

नक्सल प्रभावित मुलेर गांव पहुंचे CM विष्णुदेव साय

Dantewada, CG

लेकिन अब यहां बदलाव की हवा चल रही है। मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच लगे इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से पारंपरिक स्वागत स्वीकार किया, जिसमें महुआ और आम पत्तों से बने हार गौर मुकुट शामिल थे। उन्होंने खाट पर बैठकर ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट भी वितरित किए। साथ ही राशन दुकान का जायजा लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। सुरक्षा कारणों से गांव में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-reached-naxalite-affected-muler-village/article-20984

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.