सीएम विष्णुदेव साय ने छावा फिल्म देखी, संभाजी महाराज के गौरव को किया याद

Raipur, CG

औरंगजेब विवाद के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में फिल्म छावा देखी.

IMG_20250323_135704औरंगजेब विवाद के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम को फिल्म छावा देखी. उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने छावा फिल्म की प्रशंसा की. सीएम विष्णुदेव साय ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम फिल्म छावा देखने आए हैं. यह शिवाजी के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है.

सीएम ने संभाजी महाराज की तारीफ की: सीएम विष्णुदेव साय ने संभाजी महाराज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने देश के लिए कितनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी, अपनी जान दी. उन्होंने अपने धर्म के साथ विश्वासघात नहीं किया. उन्होंने इस्लाम स्वीकार नहीं किया.यही पूरी फिल्म की सीख है.

शिक्षा पाठ्यक्रमों में छेड़खानी की गई. मैकाले की शिक्षा पद्धिति में हमारे असली सम्राट और राजाओं के पराक्रम को छिपाया गया. मुगलकालीन शासकों को इतिहास को प्राथमिकता दी गई. अब हमारे असली राजा और असली हीरो सामने आ रहे हैं. हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री यह काम कर रहे हैं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने भी की छावा की तारीफ: इससे पहले पीएम मोदी ने भी छावा फिल्म की तारीफ की थी. उन्होंने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान फ़िल्म की प्रशंसा करते हुए छावा की सफलता को मान्यता दी. पीएम मोदी ने सिनेमा में महाराष्ट्र के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि, और इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है. उन्होंने मराठी लेखक शिवाजी सावंत के उपन्यास छावा को भी संभाजी महाराज की विरासत को सामने लाने का श्रेय दिया.

छावा फिल्म के बारे में जानिए: छावा फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित छत्रपति शिवाजी के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है. यह कहानी उनके धर्म और देश की रक्षा में उनके साहस के इर्द-गिर्द घूमती है. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन किया है, जो पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित लक्ष्मण उटेकर निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. छावा विक्की कौशल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है, जिसने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, राजी, सैम बहादुर और ज़रा हटके ज़रा बचके को पीछे छोड़ दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीएम विष्णुदेव साय ने छावा फिल्म देखी, संभाजी महाराज के गौरव को किया याद

Raipur, CG

IMG_20250323_135704औरंगजेब विवाद के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम को फिल्म छावा देखी. उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने छावा फिल्म की प्रशंसा की. सीएम विष्णुदेव साय ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम फिल्म छावा देखने आए हैं. यह शिवाजी के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है.

सीएम ने संभाजी महाराज की तारीफ की: सीएम विष्णुदेव साय ने संभाजी महाराज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने देश के लिए कितनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी, अपनी जान दी. उन्होंने अपने धर्म के साथ विश्वासघात नहीं किया. उन्होंने इस्लाम स्वीकार नहीं किया.यही पूरी फिल्म की सीख है.

शिक्षा पाठ्यक्रमों में छेड़खानी की गई. मैकाले की शिक्षा पद्धिति में हमारे असली सम्राट और राजाओं के पराक्रम को छिपाया गया. मुगलकालीन शासकों को इतिहास को प्राथमिकता दी गई. अब हमारे असली राजा और असली हीरो सामने आ रहे हैं. हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री यह काम कर रहे हैं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने भी की छावा की तारीफ: इससे पहले पीएम मोदी ने भी छावा फिल्म की तारीफ की थी. उन्होंने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान फ़िल्म की प्रशंसा करते हुए छावा की सफलता को मान्यता दी. पीएम मोदी ने सिनेमा में महाराष्ट्र के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि, और इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है. उन्होंने मराठी लेखक शिवाजी सावंत के उपन्यास छावा को भी संभाजी महाराज की विरासत को सामने लाने का श्रेय दिया.

छावा फिल्म के बारे में जानिए: छावा फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित छत्रपति शिवाजी के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है. यह कहानी उनके धर्म और देश की रक्षा में उनके साहस के इर्द-गिर्द घूमती है. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन किया है, जो पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित लक्ष्मण उटेकर निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. छावा विक्की कौशल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है, जिसने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, राजी, सैम बहादुर और ज़रा हटके ज़रा बचके को पीछे छोड़ दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-remembered-the-pride-of-sambhaji-maharaj-by/article-15100

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.