‘कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ के विकास में जल संसाधन विभाग की भूमिका बेहद अहम’, कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक कृषि प्रधान राज्य के विकास में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चुने गए जल संसाधन विभाग के 83 असिस्टेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें से 80 सिविल असिस्टेंट इंजीनियर को जल संसाधन विभाग के लिए और 3 असिस्टेंट इंजीनियर बिजली मेकेनिक के लिए चुना गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि एक कृषि प्रधान राज्य के विकास में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

खेती-किसानी का विकास

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी इंजीनियर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि सभी इंजीनियर्स ईमानदारी से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का काफी बड़ा हिस्सा खेती किसानी पर निर्भर है। खेती-किसानी का विकास राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा विस्तार बहुत जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए सरकार संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।

निकालेगी सभी विभागों में भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि जल संसाधन विभाग समेत सभी विभागों में भर्ती निकाली जाएगी और ज्यादा से ज्यादा संसाधन उपलब्ध करवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों के दौरान 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

‘कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ के विकास में जल संसाधन विभाग की भूमिका बेहद अहम’, कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चुने गए जल संसाधन विभाग के 83 असिस्टेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें से 80 सिविल असिस्टेंट इंजीनियर को जल संसाधन विभाग के लिए और 3 असिस्टेंट इंजीनियर बिजली मेकेनिक के लिए चुना गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि एक कृषि प्रधान राज्य के विकास में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

खेती-किसानी का विकास

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी इंजीनियर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि सभी इंजीनियर्स ईमानदारी से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का काफी बड़ा हिस्सा खेती किसानी पर निर्भर है। खेती-किसानी का विकास राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा विस्तार बहुत जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए सरकार संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।

निकालेगी सभी विभागों में भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि जल संसाधन विभाग समेत सभी विभागों में भर्ती निकाली जाएगी और ज्यादा से ज्यादा संसाधन उपलब्ध करवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों के दौरान 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sai-said-in-the-program-the-role-of/article-2303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.