- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीएम विष्णुदेव साय का सैम पित्रोदा के बयान पर हमला, कहा क्या निष्कासित करेगी कांग्रेस
सीएम विष्णुदेव साय का सैम पित्रोदा के बयान पर हमला, कहा क्या निष्कासित करेगी कांग्रेस
Raipur, CG
सीएम विष्णुदेव साय ने चीन के समर्थन में दिए गए सैम पित्रोदा के बयान पर आपत्ति जताई है.साय के मुताबिक ये कांग्रेस की रणनीति है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चीन के बारे में सैम पित्रोदा की कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.सीएम साय ने कहा कि ये स्पष्ट है कि विपक्षी दल अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ खड़ा है. बताया जाता है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा था कि वो चीन को भारत के लिए खतरा नहीं मानते हैं.इसे अक्सर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है. वहीं सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया था. जिस पर अब सीएम साय ने कांग्रेस से पूछा है कि क्या अब पार्टी सैम पित्रोदा को निष्कासित करेगी या नहीं.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस का 'हाथ' अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है. पार्टी की विदेशी शाखा के प्रमुख पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों के हाथों को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है.
सैम पित्रोदा ने पहले अपनी नस्लवादी टिप्पणियों से भारतीयों का अपमान किया और अब वह बार-बार विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारत के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं.देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं, जो कांग्रेस की अघोषित नीति है. पित्रोदा के बोलने के बाद उनके बयानों को उनके निजी विचार बताना कांग्रेस की पूर्व-निर्धारित नीति थी. पहले अपने नेताओं से बयान दिलवाकर देश के दुश्मनों को खुश करें और फिर उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणी बताएं.-विष्णुदेव साय,सीएम छग
सीएम साय ने दावा किया कि ये सभी बयान संबंधित देश की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के आधिकारिक समझौते के कारण दिए गए थे.मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है, तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए? अगर उन्हें निष्कासित नहीं किया गया, तो यह साबित हो जाएगा कि ये बयान कांग्रेस के इशारे पर दिए जा रहे हैं. ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए