जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा

Jashpur, cg

जशपुर में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए.

बीते दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की. दोनों के बीच खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं पर लंबी चौड़ी बात हुई. इस बातचीत का नतीजा ये निकला कि जल्द ही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का विशेष दल छत्तीसगढ़ आएगा. खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सीएम साय ने जशपुर में एक बार फिर बड़ी घोषणा की.

जशपुर में सीएम साय की बड़ी घोषणा: रविवार को सीएम जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए एक बार फिर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹3 करोड़, रजत पदक के लिए ₹2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि देगी. उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

रणजीता स्टेडियम का जीर्णोद्धार: मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिसमें नए चेंजिंग रूम, बेहतर बैठने की व्यवस्था और अन्य खेल संबंधित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे जशपुर में खेल संस्कृति को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा.

Vishnudeo Sai
खिलाड़ियों से मिलकर हौसला बढ़ाते सीएम 
 
अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता: इस फुटबॉल प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीमों ने भाग लिया. इनमें डाउन-टाउन (जम्मू-कश्मीर), कालीघाट फुटबॉल क्लब (पश्चिम बंगाल), शैल फुटबॉल अकादमी (बोकारो, झारखंड), वाईडीसी (मणिपुर), वाईएमएफसी (बक्सर, बिहार), एमएफजी (बैंगलोर, कर्नाटक), सेंचुरी सीमेंट (मुंबई, महाराष्ट्र), आर्मी आर्टिलरी सेंटर (हैदराबाद, आंध्र प्रदेश), एफसी अवध (उत्तराखंड), राउरकेला रेड (ओडिशा), मल्लपुरम एफसी और लुक्का एफसी (केरल) और जशपुर की टीम शामिल रही.

Vishnudeo Sai
रणजीता स्टेडियम में सीएम विष्णुदेव साय 
 
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर और मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी) बैंगलूरू के बीच खेला गया. एमईजी बैंगलूरू ने पहले सेमीफाइनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब (बक्सर) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि रेलवे नागपुर ने दूसरे सेमीफाइनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Vishnudeo Sai in Jashpur
जशपुर में माता की पूजा अर्चना करते सीएम साय 
 
रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फाइनल मैच का आनंद लिया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं. पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे शहरवासियों और आस-पास के ग्रामीण अंचलों के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था और सभी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया.

Vishnudeo Sai Big Statement
फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलते सीएम विष्णुदेव साय 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा

Jashpur, cg

बीते दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की. दोनों के बीच खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं पर लंबी चौड़ी बात हुई. इस बातचीत का नतीजा ये निकला कि जल्द ही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का विशेष दल छत्तीसगढ़ आएगा. खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सीएम साय ने जशपुर में एक बार फिर बड़ी घोषणा की.

जशपुर में सीएम साय की बड़ी घोषणा: रविवार को सीएम जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए एक बार फिर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹3 करोड़, रजत पदक के लिए ₹2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि देगी. उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

रणजीता स्टेडियम का जीर्णोद्धार: मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिसमें नए चेंजिंग रूम, बेहतर बैठने की व्यवस्था और अन्य खेल संबंधित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे जशपुर में खेल संस्कृति को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा.

Vishnudeo Sai
खिलाड़ियों से मिलकर हौसला बढ़ाते सीएम 
 
अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता: इस फुटबॉल प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीमों ने भाग लिया. इनमें डाउन-टाउन (जम्मू-कश्मीर), कालीघाट फुटबॉल क्लब (पश्चिम बंगाल), शैल फुटबॉल अकादमी (बोकारो, झारखंड), वाईडीसी (मणिपुर), वाईएमएफसी (बक्सर, बिहार), एमएफजी (बैंगलोर, कर्नाटक), सेंचुरी सीमेंट (मुंबई, महाराष्ट्र), आर्मी आर्टिलरी सेंटर (हैदराबाद, आंध्र प्रदेश), एफसी अवध (उत्तराखंड), राउरकेला रेड (ओडिशा), मल्लपुरम एफसी और लुक्का एफसी (केरल) और जशपुर की टीम शामिल रही.

Vishnudeo Sai
रणजीता स्टेडियम में सीएम विष्णुदेव साय 
 
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर और मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी) बैंगलूरू के बीच खेला गया. एमईजी बैंगलूरू ने पहले सेमीफाइनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब (बक्सर) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि रेलवे नागपुर ने दूसरे सेमीफाइनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Vishnudeo Sai in Jashpur
जशपुर में माता की पूजा अर्चना करते सीएम साय 
 
रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फाइनल मैच का आनंद लिया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं. पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे शहरवासियों और आस-पास के ग्रामीण अंचलों के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था और सभी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया.

Vishnudeo Sai Big Statement
फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलते सीएम विष्णुदेव साय 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-big-announcement-in-jashpur/article-11436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.