नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट से एक दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद, विधायक और उनके परिवार सहित कुल 166 लोगों ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान किया. रात को सभी प्रयागराज से वापस लौटे. महाकुंभ से वापस लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने बात की.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट सहित 166 लोगों ने किया अमृत स्नान: सीएम साय ने बताया तीर्थ यात्रा बहुत अच्छी रही. हमारा सौभाग्य है कि प्रयागराज की पावन धरती पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर आए. प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, सभी सपरिवार करीब 166 लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया. छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर आए हैं. सब के घर में सुख शांति और समृद्धि हो.

नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट पर साय का बयान: विष्णुदेव साय ने शनिवार को आने वाले छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा- बहुत अच्छा रिजल्ट आएगा. जैसे विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में रिजल्ट आया है उसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आएगा.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने परिवार के साथ किया महाकुंभ स्नान: महाकुंभ में तीन नदियों गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "अनुष्ठान बहुत अच्छे से संपन्न हुआ, जिसमें सभी विधायक आए. मेरा मानना ​​है कि ऐसे शुभ कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए. पूरे छत्तीसगढ़ को अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पवित्र नगरी प्रयाग में एकजुट देखना अभूतपूर्व रहा. "

Holy bath in Prayagraj Maha Kumbh
रमन सिंह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर त्रिवेणी का आशीर्वाद लेते हुए 
 
प्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ 2025 में 12 फरवरी तक त्रिवेणी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 482.9 मिलियन से ज्यादा हो गई. पौष पूर्णिमा (13 जनवरी, 2025) से शुरू होने वाला महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. यह भव्य आयोजन 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट से एक दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद, विधायक और उनके परिवार सहित कुल 166 लोगों ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान किया. रात को सभी प्रयागराज से वापस लौटे. महाकुंभ से वापस लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने बात की.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट सहित 166 लोगों ने किया अमृत स्नान: सीएम साय ने बताया तीर्थ यात्रा बहुत अच्छी रही. हमारा सौभाग्य है कि प्रयागराज की पावन धरती पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर आए. प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, सभी सपरिवार करीब 166 लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया. छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर आए हैं. सब के घर में सुख शांति और समृद्धि हो.

नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट पर साय का बयान: विष्णुदेव साय ने शनिवार को आने वाले छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा- बहुत अच्छा रिजल्ट आएगा. जैसे विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में रिजल्ट आया है उसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आएगा.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने परिवार के साथ किया महाकुंभ स्नान: महाकुंभ में तीन नदियों गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, "अनुष्ठान बहुत अच्छे से संपन्न हुआ, जिसमें सभी विधायक आए. मेरा मानना ​​है कि ऐसे शुभ कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए. पूरे छत्तीसगढ़ को अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पवित्र नगरी प्रयाग में एकजुट देखना अभूतपूर्व रहा. "

Holy bath in Prayagraj Maha Kumbh
रमन सिंह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर त्रिवेणी का आशीर्वाद लेते हुए 
 
प्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ 2025 में 12 फरवरी तक त्रिवेणी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 482.9 मिलियन से ज्यादा हो गई. पौष पूर्णिमा (13 जनवरी, 2025) से शुरू होने वाला महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. यह भव्य आयोजन 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-big-statement-a-day-before-the-urban/article-10195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.