CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त दौरा, शुरू हुआ 'चावल उत्सव', राजधानी में साइकिल रैली और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर, दुर्ग और कोण्डागांव जिलों के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेंगे। उनके दौरे की शुरुआत रायपुर से होगी, जहां से वे दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी रवाना होंगे। यहां वे कुर्मी क्षत्रिय समाज महाधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद कोण्डागांव के भोंगापाल पहुंचकर वे बुद्ध महोत्सव में शिरकत करेंगे। दिन के अंतिम चरण में वे रायपुर लौटकर देवांगन महाकुंभ-2025 में हिस्सा लेंगे और फिर शाम को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

‘चावल उत्सव’ की शुरुआत, 81 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रदेश में आज से 7 जून तक 'चावल उत्सव' मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इसके लिए 13,928 उचित मूल्य की दुकानों को चावल उपलब्ध करा दिया गया है। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित हो।

साइकिल रैली से जागरूकता का संदेश देंगे खेल मंत्री वर्मा

विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के अवसर पर राजधानी में आज सुबह 7:30 बजे से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से हुई, जिसे खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इस रैली में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है।

एबीवीपी के महामंत्री आज करेंगे प्रेस वार्ता

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह आज मीडिया से चर्चा करेंगे। वे हाल ही में संपन्न हुई 29-31 मई की राष्ट्रीय परिषद बैठक में तय कार्य योजनाओं और संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे। चर्चा के दौरान शिक्षा, युवाओं और छात्र संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

मिलेट्स सेमिनार
संस्था ‘युवा’ द्वारा आयोजित मिलेट्स पर जागरूकता सेमिनार, सीएम हाउस के पास सिविल लाइन, सुबह 9 बजे से।

वार्षिक सामान्य सभा
महाराष्ट्र मंडल की वार्षिक बैठक, चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन, सुबह 10 बजे से।

कैरियर काउंसलिंग व सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ धीवर समाज आईटी सेल द्वारा आयोजित, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, सुबह 10 बजे से।

संगीतमयी संध्या
मैथिल ब्राह्मण समाज के हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन, मायाराम सुरजन हॉल, शाम 6:30 बजे से।

पर्यावरण पर परिचर्चा
प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा "पर्यावरण, वीभत्सता की ओर" विषय पर संवाद, वृंदावन हॉल, शाम 5:30 से 7:30 बजे तक।
मुख्य वक्ता: प्रो. एस.एन. शुक्ला, नितिन सिंघवी, प्रदीप टंडन।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त दौरा, शुरू हुआ 'चावल उत्सव', राजधानी में साइकिल रैली और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर, दुर्ग और कोण्डागांव जिलों के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेंगे। उनके दौरे की शुरुआत रायपुर से होगी, जहां से वे दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी रवाना होंगे। यहां वे कुर्मी क्षत्रिय समाज महाधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद कोण्डागांव के भोंगापाल पहुंचकर वे बुद्ध महोत्सव में शिरकत करेंगे। दिन के अंतिम चरण में वे रायपुर लौटकर देवांगन महाकुंभ-2025 में हिस्सा लेंगे और फिर शाम को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

‘चावल उत्सव’ की शुरुआत, 81 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रदेश में आज से 7 जून तक 'चावल उत्सव' मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इसके लिए 13,928 उचित मूल्य की दुकानों को चावल उपलब्ध करा दिया गया है। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित हो।

साइकिल रैली से जागरूकता का संदेश देंगे खेल मंत्री वर्मा

विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के अवसर पर राजधानी में आज सुबह 7:30 बजे से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से हुई, जिसे खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इस रैली में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है।

एबीवीपी के महामंत्री आज करेंगे प्रेस वार्ता

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह आज मीडिया से चर्चा करेंगे। वे हाल ही में संपन्न हुई 29-31 मई की राष्ट्रीय परिषद बैठक में तय कार्य योजनाओं और संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे। चर्चा के दौरान शिक्षा, युवाओं और छात्र संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

मिलेट्स सेमिनार
संस्था ‘युवा’ द्वारा आयोजित मिलेट्स पर जागरूकता सेमिनार, सीएम हाउस के पास सिविल लाइन, सुबह 9 बजे से।

वार्षिक सामान्य सभा
महाराष्ट्र मंडल की वार्षिक बैठक, चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन, सुबह 10 बजे से।

कैरियर काउंसलिंग व सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ धीवर समाज आईटी सेल द्वारा आयोजित, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, सुबह 10 बजे से।

संगीतमयी संध्या
मैथिल ब्राह्मण समाज के हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन, मायाराम सुरजन हॉल, शाम 6:30 बजे से।

पर्यावरण पर परिचर्चा
प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा "पर्यावरण, वीभत्सता की ओर" विषय पर संवाद, वृंदावन हॉल, शाम 5:30 से 7:30 बजे तक।
मुख्य वक्ता: प्रो. एस.एन. शुक्ला, नितिन सिंघवी, प्रदीप टंडन।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-busy-tour-started-today-rice-festival-has/article-22831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.