पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का कड़ा रुख – कहा, “देश लेगा इस हमले का बदला”

Raipur, CG

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “देश ऐसी घटनाओं का करारा जवाब देगा। आतंक के इस नापाक मंसूबे को बख्शा नहीं जाएगा।”

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों की स्थिति को लेकर उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, कलेक्टर और एसपी से तत्काल बातचीत की है। उन्होंने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की इस हमले में मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

प्रधानमंत्री की तत्परता देश की गंभीरता दर्शाती है: साय

मुख्यमंत्री ने मुंबई रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा, “यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है, लेकिन भारत ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर लौटना इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है।”

साय ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, जिससे यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले के हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है।

रायपुर के कारोबारी की मौत, प्रशासन सतर्क

इस आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी जान चली गई। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि “हमारा प्रशासन उनके परिवार के संपर्क में है और राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”

मुंबई दौरे पर CM, उद्योगपतियों को देंगे निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रवाना हुए हैं। वे वहां आयोजित टेक्सटाइल एमओयू कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्टील सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे देशभर के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का कड़ा रुख – कहा, “देश लेगा इस हमले का बदला”

Raipur, CG

उन्होंने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “देश ऐसी घटनाओं का करारा जवाब देगा। आतंक के इस नापाक मंसूबे को बख्शा नहीं जाएगा।”

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों की स्थिति को लेकर उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, कलेक्टर और एसपी से तत्काल बातचीत की है। उन्होंने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की इस हमले में मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

प्रधानमंत्री की तत्परता देश की गंभीरता दर्शाती है: साय

मुख्यमंत्री ने मुंबई रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा, “यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है, लेकिन भारत ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर लौटना इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है।”

साय ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, जिससे यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले के हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है।

रायपुर के कारोबारी की मौत, प्रशासन सतर्क

इस आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी जान चली गई। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि “हमारा प्रशासन उनके परिवार के संपर्क में है और राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।”

मुंबई दौरे पर CM, उद्योगपतियों को देंगे निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रवाना हुए हैं। वे वहां आयोजित टेक्सटाइल एमओयू कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्टील सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे देशभर के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-tough-stance-on-pahalgam-terror-attack/article-18358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.