- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- महाकुंभ स्नान के लिए सीएम विष्णुदेव साय का कैबिनेट के साथ प्रयागराज दौरा
महाकुंभ स्नान के लिए सीएम विष्णुदेव साय का कैबिनेट के साथ प्रयागराज दौरा
JAGRAN DESK
साय कैबिनेट महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रही है. सीएम ने प्रदेशवासियों को भी महाकुंभ जाने के लिए आमंत्रित किया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो रहे हैं. इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और प्रदेश की सुख समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे. सीएम के साथ पूरी छत्तीसगढ़ कैबिनेट भी साथ रहेगी.
विष्णुदेव साय का प्रयागराज दौरा : सीएम साय सुबह 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे. 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान और पूजा अर्चना करेंगे.
छत्तीसगढ़ पवेलियन में विष्णुदेव साय: सीएम दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे. वहां वे राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से बात भी करेंगे.
छत्तीसगढ़ पवेलियन क्या है: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जाने वाले प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष सेवा केंद्र छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) बनाया है. जहां प्रदेश से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है. इस पवेलियन में अब तक 25 हजार से ज्यादा श्रद्दालु ठहर चुके हैं. बुधवार को सीएम के सचिव पी. दयानंद ने प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे और छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) का दौरा किया. उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.
महाकुंभ स्नान के बाद सीएम साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 6:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सीएम लगातार श्रद्धालुओं से महाकुंभ जाने के लिए कह रहे हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए वहां की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी बता रहे हैं.

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए