जशपुर में रथ यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा को सीएम ने सहेजा, निभाएंगे गजपति महाराज की भूमिका

Jashpur, CG

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 27 जून को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार और भी ऐतिहासिक बनने जा रही है। दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर द्वारा आयोजित इस वार्षिक पर्व में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को गजपति महाराज की भूमिका सौंपी गई है, जो परंपरागत रूप से रथ यात्रा के प्रमुख संरक्षक माने जाते हैं।

संबलपुर से आए ओडिशा के पुरोहित
रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री निवास बगिया में ओडिशा के संबलपुर से आए विद्वान पुरोहितों ने पहुंचकर पारंपरिक पूजा और विधि-विधान पूरे कराए। पुरी की तर्ज पर इस कार्यक्रम को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।

तीनों भगवान विराजेंगे सजे हुए रथ पर
रथ यात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और मां सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने में भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर दोकड़ा क्षेत्र में भारी उत्साह है।

सांस्कृतिक झलकियों और व्यंजनों का भी संगम
रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों, भक्ति झांकियों और स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा। दोकड़ा में विशाल मेले की भी व्यवस्था है जिसमें मनोरंजन, पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प और लोककलाओं की प्रदर्शनी सजाई जाएगी।

रथ निर्माण अंतिम चरण में
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा एक आकर्षक रथ का निर्माण कराया गया है, जिसे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कारीगरों की संयुक्त टीम तैयार कर रही है। यह रथ पुरी धाम की शैली पर आधारित है और अब अपने अंतिम चरण में है।

धार्मिक-सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
यह आयोजन छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझी विरासत और धार्मिक आस्था का सजीव प्रतीक है। समिति ने प्रदेशवासियों और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से आमंत्रण किया है कि वे इस आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर में रथ यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा को सीएम ने सहेजा, निभाएंगे गजपति महाराज की भूमिका

Jashpur, CG

संबलपुर से आए ओडिशा के पुरोहित
रथ यात्रा से पहले मुख्यमंत्री निवास बगिया में ओडिशा के संबलपुर से आए विद्वान पुरोहितों ने पहुंचकर पारंपरिक पूजा और विधि-विधान पूरे कराए। पुरी की तर्ज पर इस कार्यक्रम को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।

तीनों भगवान विराजेंगे सजे हुए रथ पर
रथ यात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और मां सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने में भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर दोकड़ा क्षेत्र में भारी उत्साह है।

सांस्कृतिक झलकियों और व्यंजनों का भी संगम
रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों, भक्ति झांकियों और स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा। दोकड़ा में विशाल मेले की भी व्यवस्था है जिसमें मनोरंजन, पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प और लोककलाओं की प्रदर्शनी सजाई जाएगी।

रथ निर्माण अंतिम चरण में
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा एक आकर्षक रथ का निर्माण कराया गया है, जिसे ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कारीगरों की संयुक्त टीम तैयार कर रही है। यह रथ पुरी धाम की शैली पर आधारित है और अब अपने अंतिम चरण में है।

धार्मिक-सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
यह आयोजन छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझी विरासत और धार्मिक आस्था का सजीव प्रतीक है। समिति ने प्रदेशवासियों और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से आमंत्रण किया है कि वे इस आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-will-play-the-role-of-gajapati-maharaj/article-25142

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.