- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बैडमिंटन खिलाड़ी को CM का Video Call, कहा- खूब आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं
बैडमिंटन खिलाड़ी को CM का Video Call, कहा- खूब आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं
CG
धमतरी की रहने वाली बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव को सीएम विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल कर शाबाशी दी. सीएम ने कहा कि खूब आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं.
छत्तीसगढ़ के धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव ने कभी नहीं सोचा था कि उसका अपने खेल के प्रति जुनून एक दिन उसे सीएम से रूबरू करवा देगा. सीएम विष्णुदेव साय ने रितिका को मोबाइल पर वीडियो कॉल किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
सीएम ने रितिका से बात करते हुए उसके बैडमिंटन के हुनर को सराहा और उसका हौसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह अपने बैडमिंटन के हुनर को निखारिए. खूब आगे बढ़िए और अपने माता-पिता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाइए, हम आपके साथ हैं. आपको बैडमिंटन के लिए जो भी सहायता और सुविधाएं चाहिए हम आपको देंगे.
बचपन से इस खेल में थी रुचि
मुख्यमंत्री साय ने रितिका से उसके बैकग्राउंड के विषय में जाना. रितिका ने बताया कि उसके पिता मजदूर और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैं. उसे बचपन से ही बैडमिंटन के खेल में रुचि थी. समय के साथ उसका ये शौक जुनून में बदल गया और वह पूरे तरह से इस खेल के प्रति समर्पित हो गई.
मुख्यमंत्री साय को रितिका ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसने बंगलुरू में खेलो-इंडिया यूनवर्सिटी लेवल गेम्स और हाल ही में ओडिशा में नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है. वह आगे नेशनल-इंटरनेशनल स्तर पर खेलना चाहती है और ओलम्पिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है. मुख्यमंत्री साय ने रितिका से कहा कि आपका ओलम्पिक का सपना भी पूरा होगा.
मुख्यमंत्री को रितिका ने बताया कि वो अभी बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई भी कर रही है. मुख्यमंत्री साय ने रितिका को खेल के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरे मन से करने प्रोत्साहित किया. उन्होंने बिटिया को खूब आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री से बात कर के रितिका के चेहरे पर खुशी की मुस्कान छा गई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए