- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: अंबिकापुर में तापमान 8 डिग्री, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: अंबिकापुर में तापमान 8 डिग्री, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों में सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। लोगों ने अब स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
अंबिकापुर में सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम रहा। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
इन जिलों में रहेगा शीतलहर का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को सरगुजा संभाग के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश का न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
रायपुर में आज रहेगा साफ आसमान
राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। यहां दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की धूप रहेगी लेकिन रात में ठंडक बढ़ेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए