छत्तीसगढ़ में बढ़ी सर्दी: बंगाल की खाड़ी से नमी घटने पर गिरेगा पारा, तीन दिनों में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से अब नमी की मात्रा घट रही है। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर पहले ही महसूस किया जाने लगा है, जबकि मध्य और दक्षिणी इलाकों में सर्दी अगले 48 घंटों में और तेज होने की संभावना है। बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम अब शुष्क रहेगा।

ठंडी हवाओं का असर तेज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार के पास सक्रिय निम्न दाब का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। इसके कारण समुद्री नमी का प्रवाह लगभग थम गया है। इसी वजह से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सक्रिय हो गई हैं, जिससे सुबह और रात के तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है।

पारा तेजी से लुढ़का, अंबिकापुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मनेंद्रगढ़ में 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबिकापुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यह अंतर और बढ़ेगा और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे पहुंच सकता है।

रायपुर में सुबह-शाम सर्दी का अहसास
राजधानी रायपुर में फिलहाल आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बढ़ी सर्दी: बंगाल की खाड़ी से नमी घटने पर गिरेगा पारा, तीन दिनों में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से अब नमी की मात्रा घट रही है। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर पहले ही महसूस किया जाने लगा है, जबकि मध्य और दक्षिणी इलाकों में सर्दी अगले 48 घंटों में और तेज होने की संभावना है। बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम अब शुष्क रहेगा।

ठंडी हवाओं का असर तेज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार के पास सक्रिय निम्न दाब का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। इसके कारण समुद्री नमी का प्रवाह लगभग थम गया है। इसी वजह से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सक्रिय हो गई हैं, जिससे सुबह और रात के तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है।

पारा तेजी से लुढ़का, अंबिकापुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मनेंद्रगढ़ में 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबिकापुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यह अंतर और बढ़ेगा और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे पहुंच सकता है।

रायपुर में सुबह-शाम सर्दी का अहसास
राजधानी रायपुर में फिलहाल आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cold-increases-in-chhattisgarh-mercury-will-fall-due-to-decrease/article-37150

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.