छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड की मार, अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री के करीब

रायपुर (छ.ग.)

On

उत्तरी जिलों में शीतलहर का असर, रायपुर समेत 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे

छत्तीसगढ़ में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम स्तर है। वहीं मैदानी इलाकों में रायपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग में रात का तापमान 9.2 डिग्री, पेंड्रा में 9.4 डिग्री और बिलासपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह प्रदेश के कम से कम पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड के चलते सुबह और शाम के समय लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने 17 जनवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इसके बाद ठंड के असर में धीरे-धीरे कमी आने और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के मौसम आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रहा। सरगुजा, जशपुर और पेंड्रा रोड जैसे इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता भी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलाना पड़ा।

मैनपाट और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में पाले का असर देखने को मिला। यहां पौधों और घास पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं। मैदानी इलाकों में भी खुले खेतों और फसलों पर पाले की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस ठंड की वजह हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। हिमालय क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं तेज जेट स्ट्रीम के जरिए मध्य भारत तक पहुंच रही हैं। इसी कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। कुछ क्षेत्रों में यह स्थिति शीतलहर का रूप ले रही है।

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है, खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए।

-------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cold-wave-increases-again-in-chhattisgarh-mercury-near-4-degrees/article-43377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.