- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- उत्तर से चली सर्द हवाएं, छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में शीतलहर की स्थिति
उत्तर से चली सर्द हवाएं, छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में शीतलहर की स्थिति
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर सहित कई जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.7°C और जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.02°C दर्ज किया गया है। कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है।
किन जिलों में अलर्ट
जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी। हालांकि, 17 नवंबर के बाद मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।
राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने की संभावना है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए