बलौदाबाजार के सोनाखान में वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर कार्यक्रम, कलेक्टर दीपक सोनी ने लिया जायजा

CG

बलौदाबाजार में 10 दिसंबर को वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे. सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंच रहे हैं.

शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बलौदाबाजार में इन्हीं कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी गुरुवार को वीरभूमि सोनाखान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने समारोह की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की. कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी तैयारी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण: शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोनाखान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. शहीद वीर नारायण सिंह की भूमि और उनकी शहादत के प्रतीक के रूप में कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन भी सीएम करेंगे. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी अधिकारियों के साथ सोनाखान पहुंचे और अधिकारियों से कार्यों की तैयारी की जानकारी ली.

मुख्य मंच, पंडाल और शहीद स्मारक स्थल की तैयारियों की समीक्षा: कलेक्टर दीपक सोनी ने सबसे पहले मुख्य मंच, पंडाल और शहीद स्मारक स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि किसी भी काम में देरी ना हो और स्थल का सौंदर्यीकरण भी अच्छी तरह से किया जाए. विशेष रूप से हेलीपैड की सुरक्षा और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय स्टॉल की व्यवस्था: कलेक्टर दीपक सोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की होने वाली तैयारी का भी जायजा लिया. उन्होंने स्थल चयन, कलाकारों की सूची और कार्यक्रम के लिए उपयुक्त समय-सारणी बनाने की बात की. इसके साथ ही विभागीय स्टॉल लगाने की व्यवस्था की समीक्षा भी की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन स्टॉलों में विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, साथ ही स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता दी जाए.

कलेक्टर ने अधिकारियों से ये भी कहा कि स्टॉल में लोगों के आवेदन लिए जाएं और उनका त्वरित समाधान किया जाए. जिससे कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ आम लोगों को मिल सके. इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.

सामाजिकजनों और पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय की अपील: कलेक्टर दीपक सोनी ने सामाजिकजनों और पंचायत प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासन को सहयोग मिले. उन्होंने कहा कि यह दिन शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने का दिन है, और सभी को मिलकर इस अवसर को विशेष बनाना है. इसके लिए सभी विभागों को आपस में तालमेल और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है.

अतिथियों के आवास और भोजन की व्यवस्था: कलेक्टर सोनी ने विशेष रूप से बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, ऐसे में उनकी सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए.

शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत का सम्मान: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करना और उनके बलिदान को सम्मानित करना है. हर साल 10 दिसंबर को जिले में यह आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान और बलिदान को न केवल जिले के लोग, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में याद किया जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार के सोनाखान में वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर कार्यक्रम, कलेक्टर दीपक सोनी ने लिया जायजा

CG

शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बलौदाबाजार में इन्हीं कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी गुरुवार को वीरभूमि सोनाखान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने समारोह की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की. कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी तैयारी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण: शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोनाखान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. शहीद वीर नारायण सिंह की भूमि और उनकी शहादत के प्रतीक के रूप में कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन भी सीएम करेंगे. इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी अधिकारियों के साथ सोनाखान पहुंचे और अधिकारियों से कार्यों की तैयारी की जानकारी ली.

मुख्य मंच, पंडाल और शहीद स्मारक स्थल की तैयारियों की समीक्षा: कलेक्टर दीपक सोनी ने सबसे पहले मुख्य मंच, पंडाल और शहीद स्मारक स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि किसी भी काम में देरी ना हो और स्थल का सौंदर्यीकरण भी अच्छी तरह से किया जाए. विशेष रूप से हेलीपैड की सुरक्षा और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय स्टॉल की व्यवस्था: कलेक्टर दीपक सोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की होने वाली तैयारी का भी जायजा लिया. उन्होंने स्थल चयन, कलाकारों की सूची और कार्यक्रम के लिए उपयुक्त समय-सारणी बनाने की बात की. इसके साथ ही विभागीय स्टॉल लगाने की व्यवस्था की समीक्षा भी की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन स्टॉलों में विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, साथ ही स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता दी जाए.

कलेक्टर ने अधिकारियों से ये भी कहा कि स्टॉल में लोगों के आवेदन लिए जाएं और उनका त्वरित समाधान किया जाए. जिससे कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ आम लोगों को मिल सके. इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.

सामाजिकजनों और पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय की अपील: कलेक्टर दीपक सोनी ने सामाजिकजनों और पंचायत प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासन को सहयोग मिले. उन्होंने कहा कि यह दिन शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने का दिन है, और सभी को मिलकर इस अवसर को विशेष बनाना है. इसके लिए सभी विभागों को आपस में तालमेल और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है.

अतिथियों के आवास और भोजन की व्यवस्था: कलेक्टर सोनी ने विशेष रूप से बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, ऐसे में उनकी सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए.

शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत का सम्मान: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करना और उनके बलिदान को सम्मानित करना है. हर साल 10 दिसंबर को जिले में यह आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान और बलिदान को न केवल जिले के लोग, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में याद किया जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/collector-deepak-soni-took-stock-of-the-program-on-veer/article-4835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.