किसान बनकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर साहब, फिर जो हुआ वो भी जान लीजिए

Sarguja, CG

प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी चल रही है. सीएम के निर्देश हैं कि धान खरीदी में गडबड़ी नहीं हो. अफसर नजर रखें.

पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है. सीएम ने कहा है कि सभी कलेक्टर अपने अपने जिले में हो रही धान खरीदी की समय समय पर मॉनिटरिंग करते रहें. कहीं भी किसानों के साथ अन्याय धान खरीदी में नहीं होना चाहिए. प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी सरकार कर रही है. प्रति क्विंटल 3100 रुपए भी किसानों को देने का तय किया गया है.

किसान अवतार में पहुंचे कलेक्टर साहब: सीएम के निर्देश के बाद प्रदेशभर में अफसर धान खरीदी की अपने स्तर से निगरानी कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास सदीपान किसान बनकर धान खरीदी केंद्र जांच के लिए पहुंचे. सिर पर गमछा बांधकर कलेक्टर ने लाइन में खड़े होकर धान खरीदी का जायजा लिया. खरीदी केंद्र के बाबू और कर्मचारियों से बात की. जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर ने अपना परिचय देते हुए खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी.

समिति प्रबंधकों को चेतावनी: कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए समिति प्रबंधकों से कहा कि किसी भी हालत में किसानों को परेशान नहीं किया जाए. तय समय और तय कीमत पर धान की खरीदी की जाए. दरअसल धान खरीदी की प्रक्रिया को देखने और गड़बड़ी न हो इसकी जांच के लिए कलेक्टर सीतापुर के पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे. कलेक्टर के साथ सीतापुर एसडीएम रवि राही भी उनके साथ रहे. केंद्र पर जाने के लिए दोनों किसान के ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे.

किसान को जब पता चला ये तो कलेक्टर हैं: करीब एक घंटे तक दोनों अफसर धान खरीदी केंद्र पर घूम घूमकर जांच परख करते रहे. किसी भी किसान को ये भनक तक नहीं लगी कि अफसर खुद यहां पहुंचे हैं. बाद में जब लोगों को और किसानों को पता चला तो वो चकित हो गए. कलेक्टर ने इस मौके पर पैसे निकालने के लिए लाइन में भी लगे और जो पैसे दिए जा रहे हैं उसको भी चेक किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

किसान बनकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर साहब, फिर जो हुआ वो भी जान लीजिए

Sarguja, CG

पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है. सीएम ने कहा है कि सभी कलेक्टर अपने अपने जिले में हो रही धान खरीदी की समय समय पर मॉनिटरिंग करते रहें. कहीं भी किसानों के साथ अन्याय धान खरीदी में नहीं होना चाहिए. प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी सरकार कर रही है. प्रति क्विंटल 3100 रुपए भी किसानों को देने का तय किया गया है.

किसान अवतार में पहुंचे कलेक्टर साहब: सीएम के निर्देश के बाद प्रदेशभर में अफसर धान खरीदी की अपने स्तर से निगरानी कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास सदीपान किसान बनकर धान खरीदी केंद्र जांच के लिए पहुंचे. सिर पर गमछा बांधकर कलेक्टर ने लाइन में खड़े होकर धान खरीदी का जायजा लिया. खरीदी केंद्र के बाबू और कर्मचारियों से बात की. जांच पड़ताल के बाद कलेक्टर ने अपना परिचय देते हुए खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी.

समिति प्रबंधकों को चेतावनी: कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए समिति प्रबंधकों से कहा कि किसी भी हालत में किसानों को परेशान नहीं किया जाए. तय समय और तय कीमत पर धान की खरीदी की जाए. दरअसल धान खरीदी की प्रक्रिया को देखने और गड़बड़ी न हो इसकी जांच के लिए कलेक्टर सीतापुर के पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे. कलेक्टर के साथ सीतापुर एसडीएम रवि राही भी उनके साथ रहे. केंद्र पर जाने के लिए दोनों किसान के ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे.

किसान को जब पता चला ये तो कलेक्टर हैं: करीब एक घंटे तक दोनों अफसर धान खरीदी केंद्र पर घूम घूमकर जांच परख करते रहे. किसी भी किसान को ये भनक तक नहीं लगी कि अफसर खुद यहां पहुंचे हैं. बाद में जब लोगों को और किसानों को पता चला तो वो चकित हो गए. कलेक्टर ने इस मौके पर पैसे निकालने के लिए लाइन में भी लगे और जो पैसे दिए जा रहे हैं उसको भी चेक किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/collector-sir-posing-as-a-farmer-reached-the-paddy-procurement/article-4402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.