नवा रायपुर में आज से तीन दिनों तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम… राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय… एमपी के सीएम मोहन यादव करेंगे समारोह का उद्घाटन…

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय आज राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे. शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा. राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए दोपहर 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे. उसके बाद शाम 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति

नवा रायपुर में आज से दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा. राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे. 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी. बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी. इससे पूर्व रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी. इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, आरू साहू एवं सुश्री नीति मोहन की प्रस्तुति होगी. 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी.

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी. यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे. राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं. हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे. हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी. राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे.

राज्योत्सव में बनेंगे लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर का आरटीओ ऑफिस आम जनों की सुविधा के लिए अगले तीन दिन राज्योत्सव स्थल तूता में लर्निंग लाइसेंस बनाएगा. इसके लिए आरटीओ कार्यालय राज्योत्सव स्थल पर सुसज्जित स्टॉल लगा रहा है. यह स्टॉल कृषि विभाग के स्टॉल बाजू में लगेगा. वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने वाले ज़रूरी दस्तावेज के साथ स्टॉल में लाइसेंस बनवा सकते है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

नवा रायपुर में आज से तीन दिनों तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम… राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय… एमपी के सीएम मोहन यादव करेंगे समारोह का उद्घाटन…

Raipur, CG

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे. शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव का करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा. राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए दोपहर 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे. उसके बाद शाम 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति

नवा रायपुर में आज से दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा. राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे. 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 4.30 बजे से होगी. बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी. इससे पूर्व रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान एवं साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी. इसी तरह 5 नवम्बर को राज्योत्सव में संध्या 5 बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा लोक धुन, मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा, राजेश अवस्थी, आरू साहू एवं सुश्री नीति मोहन की प्रस्तुति होगी. 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाईट, मनोज प्रसाद द्वारा इंडियाज गॉट टैलेंट मल्लखंभ, सवि श्रीवास्तव द्वारा जादू बस्तर एवं पवनदीप एवं अरूनिता के पार्श्व गायन की प्रस्तुति होगी.

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी. यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे. राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं. हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टॉल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे. हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी. राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे.

राज्योत्सव में बनेंगे लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर का आरटीओ ऑफिस आम जनों की सुविधा के लिए अगले तीन दिन राज्योत्सव स्थल तूता में लर्निंग लाइसेंस बनाएगा. इसके लिए आरटीओ कार्यालय राज्योत्सव स्थल पर सुसज्जित स्टॉल लगा रहा है. यह स्टॉल कृषि विभाग के स्टॉल बाजू में लगेगा. वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने वाले ज़रूरी दस्तावेज के साथ स्टॉल में लाइसेंस बनवा सकते है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/colorful-programs-will-be-organized-in-nava-raipur-for-three/article-2695

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.