भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड का विरोध, कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय एजेंसी का पुतला

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड को लेकर विरोध हो रहा है.कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी का पुतला फूंक रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर हुई ईडी की रेड को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी और बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार को धमतरी में कांग्रेसियों ने ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने ईडी का पुतला जलाया.

ईडी की रेड का विरोध : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी नाराज हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी सरकार पर लगाया है. इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है.धमतरी में विरोध स्वरुप कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय राजीव भवन से केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले. इसके बाद गांधी मैदान के बाहर पुतला दहन किया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया,लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया.

ईडी ने संसद सत्र की शुरुआत होने पर ये कार्रवाई की है. चारों तरफ से घिरी हुई बीजेपी ने हेडलाइन बदलने के लिए देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड से भटकाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ED की रेड करवा दी. ED का छापा केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करता है - शरद लोहाना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी

जानबूझकर कार्रवाई करने का आरोप : जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने सरकार पर आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. हमारे नेताओं के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. हमारे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी जेल में डाल दिया गया है. उनके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. अब तक पुलिस कुछ भी पेश नहीं कर पाई है.

Congress Protest against ED action
बीजापुर में भी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन 
 
Congress Protest against ED action
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका 
 
बीजेपी पर गंभीर आरोप : पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों की आवाज को कुचलने मेें जुटी है. सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर चुनाव जीत के बाद अपनी नाकामी छुपाने निम्न स्तर के कृत्यों का सहारा ले रही है. हम इस तरह के कृत्यों से डरने वाले नहीं हैं. भारतीय जनता पार्टी ईडी को विपक्ष के लिए हथियार की तरह उपयोग करने का काम कर रही है. बीजेपी सरकार ने लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया है.

बीजापुर में भी प्रदर्शन : बीजापुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर हुई ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार और ED जानबूझकर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जो लोकतंत्र के खिलाफ है.जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की नियत से देश की संवैधानिक संस्था ED का दुरुपयोग कर रही है, जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है.

क्यों कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे विरोध ? :आपको बता दें कि सोमवार को ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर छापामार कार्रवाई की थी. 11 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी के अफसरों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. छापामारी के बाद ईडी की टीम कैश और दस्तावेज लेकर लौट गई. जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. कांग्रेसियों ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी के इशारे पर ईडी कार्रवाई कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड का विरोध, कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय एजेंसी का पुतला

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर हुई ईडी की रेड को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हो रहा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी और बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार को धमतरी में कांग्रेसियों ने ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने ईडी का पुतला जलाया.

ईडी की रेड का विरोध : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी नाराज हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी सरकार पर लगाया है. इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है.धमतरी में विरोध स्वरुप कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय राजीव भवन से केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले. इसके बाद गांधी मैदान के बाहर पुतला दहन किया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया,लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया.

ईडी ने संसद सत्र की शुरुआत होने पर ये कार्रवाई की है. चारों तरफ से घिरी हुई बीजेपी ने हेडलाइन बदलने के लिए देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड से भटकाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ED की रेड करवा दी. ED का छापा केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध को उजागर करता है - शरद लोहाना, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी

जानबूझकर कार्रवाई करने का आरोप : जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने सरकार पर आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. हमारे नेताओं के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. हमारे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी जेल में डाल दिया गया है. उनके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. अब तक पुलिस कुछ भी पेश नहीं कर पाई है.

Congress Protest against ED action
बीजापुर में भी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन 
 
Congress Protest against ED action
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका 
 
बीजेपी पर गंभीर आरोप : पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों की आवाज को कुचलने मेें जुटी है. सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर चुनाव जीत के बाद अपनी नाकामी छुपाने निम्न स्तर के कृत्यों का सहारा ले रही है. हम इस तरह के कृत्यों से डरने वाले नहीं हैं. भारतीय जनता पार्टी ईडी को विपक्ष के लिए हथियार की तरह उपयोग करने का काम कर रही है. बीजेपी सरकार ने लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य किया है.

बीजापुर में भी प्रदर्शन : बीजापुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर हुई ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार और ED जानबूझकर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जो लोकतंत्र के खिलाफ है.जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की राजनीति से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की नियत से देश की संवैधानिक संस्था ED का दुरुपयोग कर रही है, जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है.

क्यों कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे विरोध ? :आपको बता दें कि सोमवार को ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर छापामार कार्रवाई की थी. 11 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी के अफसरों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. छापामारी के बाद ईडी की टीम कैश और दस्तावेज लेकर लौट गई. जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. कांग्रेसियों ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी के इशारे पर ईडी कार्रवाई कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-burnt-effigy-of-central-agency/article-13581

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.