BJP का किला नहीं ढहा पाई कांग्रेस, सुनील सोनी 46167 वोट से जीते

JAGRAN DESK

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के आकाश शर्मा को सुनील सोनी ने 46,167 वोटों से हराया है। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को 89,220 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस को 43,053 वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के आकाश शर्मा को सुनील सोनी ने 46,167 वोटों से हराया है। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को 89,220 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस को 43,053 वोट मिले हैं। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया है।

वहीं कांग्रेसी खेमें में नतीजों से पहले ही सन्नाटा पसर गया था। शुरुआती रुझान के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और जिला कांग्रेस कार्यालय में पूरी तरह से शांति छा गई है। जहां से कांग्रेस को उम्मीद थी वहां से भी आकाश शर्मा पिछड़ गए है। इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी जबरदस्त ताकत झोंकी थी। कांग्रेस ने कहा कि यह परिणाम हमारे अनुरुप नहीं आए हैं लेकिन हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। बड़ी बात ये है कि महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा है। 

दक्षिण उपचुनाव की जीत पर सुनील सोनी ने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है, विकास के नाम पर भरोसा किया है। पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर राजनीति करती है, इसका जवाब जनता ने दिया है।  

हर राउंड में पीछे रहे कांग्रेस उम्मीदवार
 
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है। इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया था वहीं, कांग्रेस ने युवा चेहरे आकाश शर्मा पर दांव लगाया था। वोटों की गिनती 19 राउंड में पूरी हुई। कांग्रेस उम्मीदवार किसी भी राउंड में बीजेपी उम्मीदवार से आगे नहीं रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

BJP का किला नहीं ढहा पाई कांग्रेस, सुनील सोनी 46167 वोट से जीते

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के आकाश शर्मा को सुनील सोनी ने 46,167 वोटों से हराया है। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को 89,220 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस को 43,053 वोट मिले हैं। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया है।

वहीं कांग्रेसी खेमें में नतीजों से पहले ही सन्नाटा पसर गया था। शुरुआती रुझान के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और जिला कांग्रेस कार्यालय में पूरी तरह से शांति छा गई है। जहां से कांग्रेस को उम्मीद थी वहां से भी आकाश शर्मा पिछड़ गए है। इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी जबरदस्त ताकत झोंकी थी। कांग्रेस ने कहा कि यह परिणाम हमारे अनुरुप नहीं आए हैं लेकिन हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। बड़ी बात ये है कि महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा है। 

दक्षिण उपचुनाव की जीत पर सुनील सोनी ने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है, विकास के नाम पर भरोसा किया है। पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर राजनीति करती है, इसका जवाब जनता ने दिया है।  

हर राउंड में पीछे रहे कांग्रेस उम्मीदवार
 
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है। इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया था वहीं, कांग्रेस ने युवा चेहरे आकाश शर्मा पर दांव लगाया था। वोटों की गिनती 19 राउंड में पूरी हुई। कांग्रेस उम्मीदवार किसी भी राउंड में बीजेपी उम्मीदवार से आगे नहीं रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-could-not-destroy-bjps-fort-sunil-soni-won-by/article-4082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.