नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस का सड़क पर हंगामा: भूपेश बघेल बोले—भाजपा के लोग गोडसे की पूजा करने वाले, दुर्ग में बैरिकेडिंग टूटी

Chhattisgarh

On

दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन; भाजपा कार्यालय घेरने निकले कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उग्र रूप में सामने आया। दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भाजपा कार्यालयों का घेराव करने की कोशिश की। दुर्ग में प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए, जब कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

दुर्ग में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा असत्य और हिंसा की राजनीति पर चलने वाली पार्टी है और महात्मा गांधी की विचारधारा से उसका कोई लेना-देना नहीं है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 12 वर्षों से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अंततः सत्य की जीत होगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्ग में कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करते हुए निकले थे। पुलिस ने उन्हें पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन शनिचरी बाजार के पास पहली लेयर की बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया और भाजपा कार्यालय से पहले ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया।

इसी तरह बिलासपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। यहां पुलिस ने सख्त बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें एसपी कार्यालय के पास रोक दिया गया। यहां भी पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक पार्टी की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की है।

गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामला लंबे समय से राजनीतिक विवाद का केंद्र रहा है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि मामला कानून के दायरे में है और जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में हुए इन प्रदर्शनों से साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने वाला है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-created-ruckus-on-the-streets-on-national-herald-case/article-40307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.