सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

Bhilai, CG

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है। बृजमोहन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 10 मई को फेसबुक पर "ऑपरेशन सिंदूर" से जुड़ी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवादास्पद टिप्पणी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर दुबे नामक एक व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हुए बृजमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और युद्ध के दौरान "रण छोड़ने" जैसी बातें कही थीं। इसके बाद उन्होंने खुद के फेसबुक अकाउंट से भी एक पोस्ट कर "ऑपरेशन सिंदूर" के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

इस मामले से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता वैशाली नगर थाना पहुंचे और भाजपा नेत्री शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें दर्ज करवाई गईं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की और देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया।

बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उधर, थाने में भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने शिफ्ट करना पड़ा।

गौरतलब है कि बृजमोहन सिंह साडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

Bhilai, CG

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है। बृजमोहन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 10 मई को फेसबुक पर "ऑपरेशन सिंदूर" से जुड़ी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवादास्पद टिप्पणी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर दुबे नामक एक व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हुए बृजमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और युद्ध के दौरान "रण छोड़ने" जैसी बातें कही थीं। इसके बाद उन्होंने खुद के फेसबुक अकाउंट से भी एक पोस्ट कर "ऑपरेशन सिंदूर" के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

इस मामले से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता वैशाली नगर थाना पहुंचे और भाजपा नेत्री शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें दर्ज करवाई गईं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की और देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया।

बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उधर, थाने में भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने शिफ्ट करना पड़ा।

गौरतलब है कि बृजमोहन सिंह साडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-leader-brijmohan-singh-arrested-abusive-comment-on-pm-modi/article-23146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.