- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव में कांग्रेस की सभा: पायलट बोले- चुनाव आयोग भाजपा का सहयोगी, भूपेश ने बिजली कटौती पर साध...
राजनांदगांव में कांग्रेस की सभा: पायलट बोले- चुनाव आयोग भाजपा का सहयोगी, भूपेश ने बिजली कटौती पर साधा निशाना
Rajnandgaon, CG
राजनांदगांव के जय स्तंभ चौक पर कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा आयोजित हुई। तीसरे दिन की इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
सचिन पायलट का आरोप
सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत पेश किए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस जारी कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पर लगे आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पायलट ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार बनाएगी। भाषण के दौरान अजान की आवाज आने पर उन्होंने करीब डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया।
भूपेश बघेल का तंज
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है। कहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब थे, तो कहीं एक ही घर से सैकड़ों नाम दर्ज थे। बघेल ने कहा, “निर्वाचन आयोग अब भाजपा का हो गया है।”
उन्होंने बिजली संकट पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली दरें नहीं बढ़ीं, लेकिन भाजपा ने आते ही दरें बढ़ा दीं और हाफ बिल योजना बंद कर दी। अब तो बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया है और कटौती “सांय-सांय” हो रही है।
आगे की यात्रा
सभा के बाद कांग्रेस की पदयात्रा दुर्ग और भिलाई पहुंचेगी। वहां भी पायलट पदयात्रा करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए