संविधान बचाने कांग्रेस की रैली, भूपेश बघेल बोले– भाजपा बदलना चाहती है संविधान

Durg, cg

दुर्ग में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। राजीव भवन से हिंदी भवन तक निकाली गई लगभग दो किलोमीटर लंबी इस रैली में 'जय बापू', 'जय भीम' और 'जय संविधान' के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर कांग्रेस की संयुक्त भागीदारी से किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज हम खुलकर बोल पा रहे हैं, सरकार की आलोचना कर पा रहे हैं – ये सब संविधान की देन है। लेकिन भाजपा की मंशा संविधान को बदलने की है, क्योंकि वह विरोध सहन नहीं कर पाती।

भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों को अधिकार संपन्न बनाने वाले संविधान से डरती है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच संतुलन सिर्फ संविधान के कारण संभव है।

जातिगत जनगणना पर भी उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा शुरू से ही जातिगत जनगणना का विरोध करती रही, लेकिन चुनावी लाभ के लिए अब उसी की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रही है, जबकि भाजपा सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इसे उठाती है।

ईडी-सीबीआई से डराने के आरोप

पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलती है, तब-तब ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का प्रयास होता है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब कांग्रेस का सिपाही अंग्रेजों से नहीं डरा, तो भाजपा की ‘काली साजिशों’ से कैसे डरेगा?

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव और मुकेश चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली में संविधान बचाने का संकल्प दोहराया गया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संविधान बचाने कांग्रेस की रैली, भूपेश बघेल बोले– भाजपा बदलना चाहती है संविधान

Durg, cg

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज हम खुलकर बोल पा रहे हैं, सरकार की आलोचना कर पा रहे हैं – ये सब संविधान की देन है। लेकिन भाजपा की मंशा संविधान को बदलने की है, क्योंकि वह विरोध सहन नहीं कर पाती।

भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों को अधिकार संपन्न बनाने वाले संविधान से डरती है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच संतुलन सिर्फ संविधान के कारण संभव है।

जातिगत जनगणना पर भी उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा शुरू से ही जातिगत जनगणना का विरोध करती रही, लेकिन चुनावी लाभ के लिए अब उसी की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रही है, जबकि भाजपा सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इसे उठाती है।

ईडी-सीबीआई से डराने के आरोप

पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलती है, तब-तब ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का प्रयास होता है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब कांग्रेस का सिपाही अंग्रेजों से नहीं डरा, तो भाजपा की ‘काली साजिशों’ से कैसे डरेगा?

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव और मुकेश चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली में संविधान बचाने का संकल्प दोहराया गया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-rally-to-save-constitution-bhupesh-baghel-said-bjp/article-22978

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.