एक बार फिर तरोताजा होगी कांग्रेस, बदले जाएंगे 30 जिलों के अध्यक्ष, जानें क्या है इसकी वजह?

CG

छत्तीसगढ़ कांग्रेस बड़े बदलाव के मूड में है. पार्टी 30 जिलों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि कांग्रेस निष्क्रिय और पुराने कार्यकर्ताओं की जगह जोशीले युवाओं को नेतृत्व में आगे लाना चाहती है. इसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई हैं.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कांग्रेस करीब 30 जिलों के अध्यक्ष बदलने जा रही है. ग्रामीण और शहरी मिलाकर यह बदलाव किए जाएंगे. दरअसल, बतौर विपक्ष कांग्रेस और आक्रामक मोड़ पर आना चाहती है. इसके लिए आमूलचूल परिवर्तन को लेकर मुहर लग गई है. गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज संगठन में बदलाव की सूची लेकर दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में गए थे. इस सूचि में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संभावित जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल था. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रभारी सहसचिव विजय जांगिड़, जेसिका लेतफलांग के साथ एस संपत भी शामिल थे.

कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है. पार्टी को लगता है कि इसके लिए बेहद आक्रामक छवि के कार्यकर्ताओं की जरूरत है. यही वजह है कि निष्क्रिय और पुराने जिलाध्यक्षों को बदला जा रहा है. एक तरह से आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं. दरअसल, पार्टी बदलाव के जरिये एक बार फिर नाराज कार्यकर्ताओं को साधना चाहती है. पार्टी को यह लगता है कि नए चेहरों के साथ कार्यकर्ता नए सिरे से रिचार्ज होंगे. साथ ही पार्टी के भीतर मोनोपली भी खत्म की जा सकेगी. पार्टी के अंदर गुटबाजी भी इस बदलाव की बड़ी वजह है.

वापस आना चाहते हैं कई नेता
बताया जाता है कि कांग्रेस छोड़ चुके कई नेता पार्टी में वापस आना चाहते हैं. इसी कड़ी में जनता कांग्रेस की रेणु जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेतृत्व को पत्र भी लिखा है. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि इस पर हमारी कमेटी फैसला लेगी. उन्होंने अलग पार्टी बनाई है. पार्टी आलाकमान फैसला करेगा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय करना है या नहीं. उन्होंने कहा कि बहुत सी पार्टियों के लोग भी आ रहे हैं. उनके आवेदनों पर चर्चा की जाएगी. इस मसले को लेकर राज्य के प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कमेटी बनी है. यह कमेटी इस महीने के अंत में बैठक करेगी. इस तरह के लोगों को पार्टी में वापस लें कि नहीं. इस चर्चा के बाद सभी पर फैसला लिया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एक बार फिर तरोताजा होगी कांग्रेस, बदले जाएंगे 30 जिलों के अध्यक्ष, जानें क्या है इसकी वजह?

CG

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कांग्रेस करीब 30 जिलों के अध्यक्ष बदलने जा रही है. ग्रामीण और शहरी मिलाकर यह बदलाव किए जाएंगे. दरअसल, बतौर विपक्ष कांग्रेस और आक्रामक मोड़ पर आना चाहती है. इसके लिए आमूलचूल परिवर्तन को लेकर मुहर लग गई है. गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज संगठन में बदलाव की सूची लेकर दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में गए थे. इस सूचि में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संभावित जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल था. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रभारी सहसचिव विजय जांगिड़, जेसिका लेतफलांग के साथ एस संपत भी शामिल थे.

कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है. पार्टी को लगता है कि इसके लिए बेहद आक्रामक छवि के कार्यकर्ताओं की जरूरत है. यही वजह है कि निष्क्रिय और पुराने जिलाध्यक्षों को बदला जा रहा है. एक तरह से आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं. दरअसल, पार्टी बदलाव के जरिये एक बार फिर नाराज कार्यकर्ताओं को साधना चाहती है. पार्टी को यह लगता है कि नए चेहरों के साथ कार्यकर्ता नए सिरे से रिचार्ज होंगे. साथ ही पार्टी के भीतर मोनोपली भी खत्म की जा सकेगी. पार्टी के अंदर गुटबाजी भी इस बदलाव की बड़ी वजह है.

वापस आना चाहते हैं कई नेता
बताया जाता है कि कांग्रेस छोड़ चुके कई नेता पार्टी में वापस आना चाहते हैं. इसी कड़ी में जनता कांग्रेस की रेणु जोगी और उनके बेटे अमित जोगी ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेतृत्व को पत्र भी लिखा है. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि इस पर हमारी कमेटी फैसला लेगी. उन्होंने अलग पार्टी बनाई है. पार्टी आलाकमान फैसला करेगा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय करना है या नहीं. उन्होंने कहा कि बहुत सी पार्टियों के लोग भी आ रहे हैं. उनके आवेदनों पर चर्चा की जाएगी. इस मसले को लेकर राज्य के प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कमेटी बनी है. यह कमेटी इस महीने के अंत में बैठक करेगी. इस तरह के लोगों को पार्टी में वापस लें कि नहीं. इस चर्चा के बाद सभी पर फैसला लिया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-will-be-refreshed-once-again-presidents-of-30-districts/article-6344

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.