कोंडागांव में 19 साल से सक्रिय नक्सली सुकालू राम नाग ने किया आत्मसमर्पण

Kondagaon, CG

On

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में माओवादी संगठन से जुड़ा रहा स्थायी वारंटी नक्सली सुकालू राम नाग (52 वर्ष) ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुकालू पिछले 19 वर्षों से पूर्वी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था। उसने माओवादियों की विचारधारा से निराश होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

2003 से लेकर 2025 तक कई नक्सली गतिविधियों में रहा शामिल

तुमड़ीवाल गांव का निवासी सुकालू, 2003 से 2018 तक बेड़मा जनमिलिशिया का सदस्य रहा। इसके बाद 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस में सहयोगी सदस्य के तौर पर कार्यरत था। वह कोंडागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

2018 में किया था गांव में जनअदालत का आयोजन

सुकालू पर 2018 में एक गंभीर नक्सली कृत्य का आरोप भी है, जिसमें उसने पुलिस मुखबिरी के संदेह में गांव के निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत में पेश कर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, उसके घर से 3.5 लाख रुपये के सामान की लूट की गई थी।

सरेंडर करने पर 50,000 की प्रोत्साहन राशि, पुनर्वास योजना का लाभ

सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सुकालू को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके साथ ही वह पुनर्वास योजना के अंतर्गत अन्य सरकारी लाभों के लिए पात्र रहेगा। प्रशासन अब नक्सल प्रभावित गांवों में इस नीति की जानकारी फैलाने का कार्य कर रहा है।

आईजी से लेकर एसपी तक की निगरानी में हुआ आत्मसमर्पण

सुकालू का आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., उत्तर बस्तर रेंज के डीआईजी अमित तुकाराम कांबले और कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर एसएसपी शंकर लाल बघेल, एएसपी कौशलेंद्र देव पटेल, डीएसपी सतीश भार्गव सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

कोंडागांव में 19 साल से सक्रिय नक्सली सुकालू राम नाग ने किया आत्मसमर्पण

Kondagaon, CG

2003 से लेकर 2025 तक कई नक्सली गतिविधियों में रहा शामिल

तुमड़ीवाल गांव का निवासी सुकालू, 2003 से 2018 तक बेड़मा जनमिलिशिया का सदस्य रहा। इसके बाद 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस में सहयोगी सदस्य के तौर पर कार्यरत था। वह कोंडागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

2018 में किया था गांव में जनअदालत का आयोजन

सुकालू पर 2018 में एक गंभीर नक्सली कृत्य का आरोप भी है, जिसमें उसने पुलिस मुखबिरी के संदेह में गांव के निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत में पेश कर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, उसके घर से 3.5 लाख रुपये के सामान की लूट की गई थी।

सरेंडर करने पर 50,000 की प्रोत्साहन राशि, पुनर्वास योजना का लाभ

सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सुकालू को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके साथ ही वह पुनर्वास योजना के अंतर्गत अन्य सरकारी लाभों के लिए पात्र रहेगा। प्रशासन अब नक्सल प्रभावित गांवों में इस नीति की जानकारी फैलाने का कार्य कर रहा है।

आईजी से लेकर एसपी तक की निगरानी में हुआ आत्मसमर्पण

सुकालू का आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., उत्तर बस्तर रेंज के डीआईजी अमित तुकाराम कांबले और कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर एसएसपी शंकर लाल बघेल, एएसपी कौशलेंद्र देव पटेल, डीएसपी सतीश भार्गव सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-will-celebrate-fenku-day-for-11-years-of-modi/article-23822

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.