कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के पूर्व विधायक का जलाया पोस्टर, लगाए गंभीर आरोप

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में कलह मचा हुआ है.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर कोहराम मच गया है. नेता अपना आपा खो चुके हैं, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता संगठन के नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं. टिकट खरीदी से लेकर चुनाव में भितरघात करने तक के आरोप लगाया जा रहे हैं.

कुलदीप जुनेजा का विरोध: इसी कड़ी में बुधवार को रायपुर के भगत सिंह चौक पर पूर्व कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक का पोस्टर जलाते नजर आए. जिस पूर्व कांग्रेसी विधायक का पोस्टर जलाया गया, उनका नाम कुलदीप जुनेजा है.

Congress workers burn poster of former MLA Kuldeep Juneja
कांग्रेस के पूर्व विधाक कुलदीप जुनेजा 

कुलदीप जुनेजा के खिलाफ नारेबाजी कर पोस्टर जलाया: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा गलत बयान बाजी कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव में भितरघात किया है. इसलिए उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेसी पार्षदों ने कुलदीप जुनेजा के निष्कासन की भी मांग की है.

Kuldeep Janeja poster burnt
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह 

पीसीसी चीफ दीपक बैज को हटाने जुनेजा ने संगठन को लिखा पत्र: नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी हार के बाद और बागियों की घर वापसी पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने चुनाव में मिली हार के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें हटाए जाने तक की मांग पार्टी से की थी.

Kuldeep Janeja poster burnt
कांग्रेस का जुनेजा को नोटिस 

पूर्व विधायक को कांग्रेस का नोटिस: हालांकि जुनेजा के बयान के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस थमा दिया है, और तीन दिनों में जवाब मांगा है. यदि जवाब नहीं दिया जाता तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के पूर्व विधायक का जलाया पोस्टर, लगाए गंभीर आरोप

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर कोहराम मच गया है. नेता अपना आपा खो चुके हैं, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता संगठन के नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं. टिकट खरीदी से लेकर चुनाव में भितरघात करने तक के आरोप लगाया जा रहे हैं.

कुलदीप जुनेजा का विरोध: इसी कड़ी में बुधवार को रायपुर के भगत सिंह चौक पर पूर्व कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक का पोस्टर जलाते नजर आए. जिस पूर्व कांग्रेसी विधायक का पोस्टर जलाया गया, उनका नाम कुलदीप जुनेजा है.

Congress workers burn poster of former MLA Kuldeep Juneja
कांग्रेस के पूर्व विधाक कुलदीप जुनेजा 

कुलदीप जुनेजा के खिलाफ नारेबाजी कर पोस्टर जलाया: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा गलत बयान बाजी कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव में भितरघात किया है. इसलिए उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान पूर्व कांग्रेसी पार्षदों ने कुलदीप जुनेजा के निष्कासन की भी मांग की है.

Kuldeep Janeja poster burnt
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह 

पीसीसी चीफ दीपक बैज को हटाने जुनेजा ने संगठन को लिखा पत्र: नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी हार के बाद और बागियों की घर वापसी पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने चुनाव में मिली हार के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें हटाए जाने तक की मांग पार्टी से की थी.

Kuldeep Janeja poster burnt
कांग्रेस का जुनेजा को नोटिस 

पूर्व विधायक को कांग्रेस का नोटिस: हालांकि जुनेजा के बयान के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस थमा दिया है, और तीन दिनों में जवाब मांगा है. यदि जवाब नहीं दिया जाता तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-workers-burnt-posters-of-former-mla-of-their-own/article-10924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.