सोशल मीडिया पर हार के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा : बोले - RSS से सीखिए

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीते एक साल में चौथी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।

टिकट वितरण से पहले ही नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया में खुलकर सामने आ रहा है। कार्यकर्ता RSS की तारीफ से लेकर पार्टी के नेताओं से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ ने तो टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन और गुटबाजी के आरोप भी लगाए हैं।

पार्टी के कई सीनियर नेताओं पर भी हार की जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। युवाओं के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन में अपनी उपेक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।
यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।

यूथ कांग्रेस के नेता ने लिखा संघ की खूबी पहचानिए

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि - “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. संघ से आप लाख असहमतियां रखिए, खूब लानत-मलानत कीजिए लेकिन जो संघ की खूबी है उसे भी पहचानिए और सीखिए।

उनकी सबसे बडी खासियत है संघ का संगठन और उसका जनसंपर्क और यही भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण है।”

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर का पोस्ट।

नेताओं की पत्नियों को टिकट देना हार की वजह

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर ने लगातार 3 पोस्ट किए हैं, उन्होंने लिखा - “महापौर नेता पत्नी, वार्ड नेता पत्नी, सभापति खुद बनने की महत्वकांक्षा के साथ रायपुर निकाय चुनाव लड़ा गया, परिणाम सबके सामने है।”

“जिस पार्टी में महिला कार्यकर्ता सशक्त नहीं होती, उस पार्टी के विलुप्त होने में समय नहीं लगता” “रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष का पोस्ट।

शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष ने अपनी पोस्ट में रायपुर शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है, उन्होंने लिखा कि - “नैतिकता के नाते हार की जिम्मेदारी लेते हुए शहर अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए”

‘इस्तीफा जिम्मेदार लोग देते हैं। गैर जिम्मेदार बेशरम और पतित लोग सफाई देते हैं।

साव ने कहा - कांग्रेस में हलचल मची है

बीजेपी ने इस हार को लेकर हुए कहा कि अब जनता कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी लड़ाई का मजा ले रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी में मची हलचल से साफ है कि कांग्रेस खुद अपनी हार की वजह है।

भूपेश बोले - पार्टी फोरम में बात रखेंगे

राज्य में चुनावी हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के असंतोष दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना अलग बात है, लेकिन पार्टी के निर्णयों और मुद्दों पर चर्चा के लिए सही मंच पार्टी फोरम ही है। बड़ी हार हुई है, और मैं अपनी बात संगठन के भीतर ही रखूंगा।

क्या कांग्रेस संभाल पाएगी खुद को?

नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद अब पार्टी को इस असंतोष को शांत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। आने वाले दिनों में समीक्षा बैठक और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर हार के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा : बोले - RSS से सीखिए

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीते एक साल में चौथी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की जीत हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।

टिकट वितरण से पहले ही नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया में खुलकर सामने आ रहा है। कार्यकर्ता RSS की तारीफ से लेकर पार्टी के नेताओं से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ ने तो टिकट वितरण में पैसे के लेनदेन और गुटबाजी के आरोप भी लगाए हैं।

पार्टी के कई सीनियर नेताओं पर भी हार की जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। युवाओं के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन में अपनी उपेक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।
यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर का पोस्ट।

यूथ कांग्रेस के नेता ने लिखा संघ की खूबी पहचानिए

यूथ कांग्रेस के नेता राहुल कर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि - “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. संघ से आप लाख असहमतियां रखिए, खूब लानत-मलानत कीजिए लेकिन जो संघ की खूबी है उसे भी पहचानिए और सीखिए।

उनकी सबसे बडी खासियत है संघ का संगठन और उसका जनसंपर्क और यही भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण है।”

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर का पोस्ट।
कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर का पोस्ट।

नेताओं की पत्नियों को टिकट देना हार की वजह

कांग्रेस कार्यकर्ता कल्पना सागर ने लगातार 3 पोस्ट किए हैं, उन्होंने लिखा - “महापौर नेता पत्नी, वार्ड नेता पत्नी, सभापति खुद बनने की महत्वकांक्षा के साथ रायपुर निकाय चुनाव लड़ा गया, परिणाम सबके सामने है।”

“जिस पार्टी में महिला कार्यकर्ता सशक्त नहीं होती, उस पार्टी के विलुप्त होने में समय नहीं लगता” “रायपुर नगर निगम में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष का पोस्ट।
कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष का पोस्ट।

शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ राजा घोष ने अपनी पोस्ट में रायपुर शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है, उन्होंने लिखा कि - “नैतिकता के नाते हार की जिम्मेदारी लेते हुए शहर अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए”

‘इस्तीफा जिम्मेदार लोग देते हैं। गैर जिम्मेदार बेशरम और पतित लोग सफाई देते हैं।

साव ने कहा - कांग्रेस में हलचल मची है

बीजेपी ने इस हार को लेकर हुए कहा कि अब जनता कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी लड़ाई का मजा ले रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी में मची हलचल से साफ है कि कांग्रेस खुद अपनी हार की वजह है।

भूपेश बोले - पार्टी फोरम में बात रखेंगे

राज्य में चुनावी हार के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के असंतोष दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना अलग बात है, लेकिन पार्टी के निर्णयों और मुद्दों पर चर्चा के लिए सही मंच पार्टी फोरम ही है। बड़ी हार हुई है, और मैं अपनी बात संगठन के भीतर ही रखूंगा।

क्या कांग्रेस संभाल पाएगी खुद को?

नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद अब पार्टी को इस असंतोष को शांत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। आने वाले दिनों में समीक्षा बैठक और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congressmens-anger-on-social-media/article-10644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.