बिलासपुर में कांग्रेस का डीईओ के खिलाफ मोर्चा: युक्तियुक्तकरण को बताया भ्रष्टाचारपूर्ण, करेगी चरणबद्ध आंदोलन और शिक्षा न्याय यात्रा

Bilaspur, CG

On

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिलासपुर में कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को भ्रष्टाचार से ग्रसित बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह नियुक्ति नियमों के खिलाफ हुई है और युक्तियुक्तकरण के जरिए सरकार प्रदेश में स्कूलों को बंद करने की साजिश कर रही है।

शिक्षा न्याय यात्रा और घेराव का ऐलान

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बना चुकी है। 9 से 11 जून तक बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 15 से 21 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा, जबकि 25 जून से 15 जुलाई तक जिन स्कूलों को बंद किया गया है, उनके सामने धरना दिया जाएगा।

10463 स्कूल बंद करने का आरोप

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युक्तियुक्तकरण की आड़ में 10,463 स्कूलों को बंद करने की योजना पर काम कर रही है। इसके पद समाप्त किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में शिक्षकों की भर्ती रोकी जा सके। इससे बेरोजगार युवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

स्थानीय निवासी होने पर उठाए सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शासकीय नियमों के अनुसार किसी जिले में उस जिले के निवासी को अधिकारी नहीं बनाया जा सकता। लेकिन वर्तमान DEO बिलासपुर के निवासी हैं और स्थानीय मतदाता भी हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए।

भ्रष्टाचार और निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए हैं। अधिकारी मनमाने तरीके से पदों को खत्म कर रहे हैं और शिक्षकों का मनोबल तोड़ रहे हैं। कांग्रेस इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

बिलासपुर में कांग्रेस का डीईओ के खिलाफ मोर्चा: युक्तियुक्तकरण को बताया भ्रष्टाचारपूर्ण, करेगी चरणबद्ध आंदोलन और शिक्षा न्याय यात्रा

Bilaspur, CG

शिक्षा न्याय यात्रा और घेराव का ऐलान

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बना चुकी है। 9 से 11 जून तक बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 15 से 21 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा, जबकि 25 जून से 15 जुलाई तक जिन स्कूलों को बंद किया गया है, उनके सामने धरना दिया जाएगा।

10463 स्कूल बंद करने का आरोप

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युक्तियुक्तकरण की आड़ में 10,463 स्कूलों को बंद करने की योजना पर काम कर रही है। इसके पद समाप्त किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में शिक्षकों की भर्ती रोकी जा सके। इससे बेरोजगार युवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।

स्थानीय निवासी होने पर उठाए सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शासकीय नियमों के अनुसार किसी जिले में उस जिले के निवासी को अधिकारी नहीं बनाया जा सकता। लेकिन वर्तमान DEO बिलासपुर के निवासी हैं और स्थानीय मतदाता भी हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए।

भ्रष्टाचार और निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए हैं। अधिकारी मनमाने तरीके से पदों को खत्म कर रहे हैं और शिक्षकों का मनोबल तोड़ रहे हैं। कांग्रेस इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-front-against-deo-in-bilaspur-told-rationalization-that-will/article-23454

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.