कांग्रेस की न्याय यात्रा स्थगित, 21 अप्रैल को रायपुर में बड़ी सभा और सीएम हाउस का घेराव

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित 'न्याय यात्रा' को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि यात्रा को अपरिहार्य कारणों के चलते 18 से 20 अप्रैल तक के लिए रद्द किया गया है, लेकिन 21 अप्रैल को रायपुर में होने वाली बड़ी सभा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव यथावत रहेगा।

कानून-व्यवस्था और महिला अपराधों के विरोध में था कार्यक्रम

कांग्रेस ने यह न्याय यात्रा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों, दुष्कर्म और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आयोजित करने की योजना बनाई थी। पार्टी का कहना है कि इन मामलों में सरकार की निष्क्रियता को जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है।

ये था न्याय यात्रा का प्रस्तावित रूट (अब स्थगित)

  • 18 अप्रैल: दुर्ग से नेहरू नगर, भिलाई होते हुए खुर्सीपार तक (13.4 किमी)

  • 19 अप्रैल: खुर्सीपार से चरोदा, कुम्हारी तक (13.7 किमी)

  • 20 अप्रैल: कुम्हारी से टाटीबंध होते हुए आजाद चौक रायपुर तक (11.2 किमी)

  • 21 अप्रैल: आजाद चौक से राजीव चौक तक पैदल मार्च, फिर सीएम हाउस का घेराव

21 अप्रैल को होगा शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल को आजाद चौक, रायपुर में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता राजीव चौक से सीएम हाउस तक पदयात्रा करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पार्टी सरकार पर "सत्ता के दुरुपयोग" और "जनविरोधी रवैये" का आरोप लगाएगी।

जीतू पटवारी का बयान

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, “नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी के नाम को चार्जशीट में घसीटकर बीजेपी सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा कर दी है। यह हमला सिर्फ सोनिया गांधी पर नहीं, लोकतंत्र की आत्मा पर है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस की न्याय यात्रा स्थगित, 21 अप्रैल को रायपुर में बड़ी सभा और सीएम हाउस का घेराव

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित 'न्याय यात्रा' को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि यात्रा को अपरिहार्य कारणों के चलते 18 से 20 अप्रैल तक के लिए रद्द किया गया है, लेकिन 21 अप्रैल को रायपुर में होने वाली बड़ी सभा और मुख्यमंत्री निवास का घेराव यथावत रहेगा।

कानून-व्यवस्था और महिला अपराधों के विरोध में था कार्यक्रम

कांग्रेस ने यह न्याय यात्रा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों, दुष्कर्म और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आयोजित करने की योजना बनाई थी। पार्टी का कहना है कि इन मामलों में सरकार की निष्क्रियता को जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है।

ये था न्याय यात्रा का प्रस्तावित रूट (अब स्थगित)

  • 18 अप्रैल: दुर्ग से नेहरू नगर, भिलाई होते हुए खुर्सीपार तक (13.4 किमी)

  • 19 अप्रैल: खुर्सीपार से चरोदा, कुम्हारी तक (13.7 किमी)

  • 20 अप्रैल: कुम्हारी से टाटीबंध होते हुए आजाद चौक रायपुर तक (11.2 किमी)

  • 21 अप्रैल: आजाद चौक से राजीव चौक तक पैदल मार्च, फिर सीएम हाउस का घेराव

21 अप्रैल को होगा शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल को आजाद चौक, रायपुर में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता राजीव चौक से सीएम हाउस तक पदयात्रा करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पार्टी सरकार पर "सत्ता के दुरुपयोग" और "जनविरोधी रवैये" का आरोप लगाएगी।

जीतू पटवारी का बयान

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, “नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी के नाम को चार्जशीट में घसीटकर बीजेपी सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा कर दी है। यह हमला सिर्फ सोनिया गांधी पर नहीं, लोकतंत्र की आत्मा पर है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-nyaya-yatra-postponed-on-april-21-a-big-meeting/article-17835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.