छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी का पुतला फूंका

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है.

ED का फूंका पुतला: भिलाई के सुपेला चौक पर कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंका. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार शासन करने में विफल रही है और अब वह सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है.

दीपक बैज की रेकी करने का आरोप: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि ईडी लगातार कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है. हाल ही में कांग्रेस कार्यालय जाकर ईडी द्वारा पूछताछ की गई और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रैकी की जा रही है. इसे कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर हमला मानती है और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है.

CONGRESS PROTESTS AGAINST ED
ईडी का पुतला फूंका 
 
विधानसभा घेराव की चेतावनी: ईडी का पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. मुकेश चंद्राकर ने कहा कि आज हमने जिला स्तर पर ईडी का पुतला दहन किया है, लेकिन आने वाले दिनों में हम विधानसभा का घेराव भी करेंगे.

कोंडागांव में भी प्रदर्शन: ईडी की कार्रवाई के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कांग्रेस दफ्तर से एक रैली निकाली. शहर के बस स्टैंड चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एजेंसी का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में केंद्रीय जांच एजेंसियां काम कर रही हैं.

दंतेवाड़ा में ईडी के खिलाफ नारेबाजी: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी जांच एजेंसी के जरिए कराई जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी का पुतला फूंका

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है.

ED का फूंका पुतला: भिलाई के सुपेला चौक पर कांग्रेसियों ने ईडी का पुतला फूंका. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार शासन करने में विफल रही है और अब वह सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है.

दीपक बैज की रेकी करने का आरोप: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि ईडी लगातार कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है. हाल ही में कांग्रेस कार्यालय जाकर ईडी द्वारा पूछताछ की गई और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रैकी की जा रही है. इसे कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर हमला मानती है और इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है.

CONGRESS PROTESTS AGAINST ED
ईडी का पुतला फूंका 
 
विधानसभा घेराव की चेतावनी: ईडी का पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. मुकेश चंद्राकर ने कहा कि आज हमने जिला स्तर पर ईडी का पुतला दहन किया है, लेकिन आने वाले दिनों में हम विधानसभा का घेराव भी करेंगे.

कोंडागांव में भी प्रदर्शन: ईडी की कार्रवाई के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कांग्रेस दफ्तर से एक रैली निकाली. शहर के बस स्टैंड चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एजेंसी का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में केंद्रीय जांच एजेंसियां काम कर रही हैं.

दंतेवाड़ा में ईडी के खिलाफ नारेबाजी: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी जांच एजेंसी के जरिए कराई जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-performance-in-chhattisgarh-burnt-effigy-of-ed/article-12289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.