युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज: रायपुर में DEO ऑफिस का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण नीति को लेकर कांग्रेस का विरोध और तेज हो गया है। मंगलवार को रायपुर शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस ने इस नीति को शिक्षा व्यवस्था पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

गांधी मैदान से पैदल मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए शैलेंद्र नगर स्थित DEO ऑफिस पहुंचे। यहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

शिक्षा के निजीकरण का आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, "युक्तियुक्तकरण शिक्षा के निजीकरण की दिशा में पहला कदम है। यह शिक्षकों की छंटनी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।"

कांग्रेस की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि युक्तियुक्तकरण से न केवल शिक्षकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि छात्रों का भविष्य भी खतरे में है।

प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता शामिल

DEO ऑफिस के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। जिन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया, उनमें शामिल हैं:

  • पूर्व विधायक धनेंद्र साहू

  • विधायक जनकराम ध्रुव

  • ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा

  • छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, महेंद्र छाबड़ा, कन्हैया अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रमोद चौबे, शिव सिंह ठाकुर, आकाश शर्मा, जी. श्रीनिवास और बंशी कन्नौजे

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज: रायपुर में DEO ऑफिस का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी

Raipur, CG

गांधी मैदान से पैदल मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए शैलेंद्र नगर स्थित DEO ऑफिस पहुंचे। यहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

शिक्षा के निजीकरण का आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, "युक्तियुक्तकरण शिक्षा के निजीकरण की दिशा में पहला कदम है। यह शिक्षकों की छंटनी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।"

कांग्रेस की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि युक्तियुक्तकरण से न केवल शिक्षकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि छात्रों का भविष्य भी खतरे में है।

प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता शामिल

DEO ऑफिस के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। जिन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया, उनमें शामिल हैं:

  • पूर्व विधायक धनेंद्र साहू

  • विधायक जनकराम ध्रुव

  • ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा

  • छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, महेंद्र छाबड़ा, कन्हैया अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रमोद चौबे, शिव सिंह ठाकुर, आकाश शर्मा, जी. श्रीनिवास और बंशी कन्नौजे

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-protest-against-rationalization-policy-surrounds-deo-office-in-tej/article-24660

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.