दुर्ग में कचरा फेंकने को लेकर विवाद, महिला ने आरी से किया हमला, परिवार के तीन घायल

durg, cg

On

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कैलाश नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामूली कहासुनी तेजी से बढ़कर मारपीट में बदल गई, जिसमें एक महिला ने दूसरे परिवार की महिला पर आरी से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

घटना जामुल थाना इलाके के कैलाश नगर की है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार ने अपने कचरे को पड़ोसी के घर के बाहर फेंका, जिससे दूसरे परिवार को आपत्ति हुई। यह मामूली बात आगे बढ़ी और दो परिवारों के बीच तेज बहस के बाद झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हो गए। एक महिला ने लकड़ी काटने वाली आरी लेकर दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। वहीं, उसने एक महिला को जमीन पर पटककर उसके सीने पर लात भी मारी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।

इस हिंसक झगड़े में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने समय रहते बीच-बचाव किया और महिला के हाथ से आरी छीन ली। दोनों पक्षों को अलग कर पुलिस को सूचना दी गई। जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान लेकर मामले की विस्तार से पड़ताल कर रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

दुर्ग में कचरा फेंकने को लेकर विवाद, महिला ने आरी से किया हमला, परिवार के तीन घायल

durg, cg

घटना जामुल थाना इलाके के कैलाश नगर की है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार ने अपने कचरे को पड़ोसी के घर के बाहर फेंका, जिससे दूसरे परिवार को आपत्ति हुई। यह मामूली बात आगे बढ़ी और दो परिवारों के बीच तेज बहस के बाद झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हो गए। एक महिला ने लकड़ी काटने वाली आरी लेकर दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। वहीं, उसने एक महिला को जमीन पर पटककर उसके सीने पर लात भी मारी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।

इस हिंसक झगड़े में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने समय रहते बीच-बचाव किया और महिला के हाथ से आरी छीन ली। दोनों पक्षों को अलग कर पुलिस को सूचना दी गई। जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान लेकर मामले की विस्तार से पड़ताल कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/controversy-about-throwing-garbage-in-the-fort-the-woman-attacked/article-21140

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.