- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- क्रिश्चन फोरम प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल सूची को लेकर विवाद
क्रिश्चन फोरम प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल सूची को लेकर विवाद
Raipur, cg
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ में एक नया विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल के खिलाफ रायपुर के आजाद चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर शहीद हुए पर्यटकों की गलत सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है, जिसे लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण पन्नालाल द्वारा साझा की गई सूची में कुछ नाम तथ्यात्मक रूप से गलत पाए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने और डिजिटल माध्यम पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।
हिंदू संगठनों का विरोध और अल्टीमेटम
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। संगठनों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर FIR दर्ज नहीं हुई तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच
आजाद चौक थाना प्रभारी के अनुसार, FIR दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। पुलिस ने वायरल हुई सामग्री की तकनीकी पड़ताल शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि साझा की गई सूची में जानबूझकर गलत जानकारी तो नहीं दी गई।
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की पोस्टें न केवल सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का खतरा पैदा करती हैं, बल्कि समुदायों के बीच तनाव भी उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए