सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की वसूली, अश्लील वीडियो बनाकर दंपती करता था ब्लैकमेल

Durg, cg

वैशालीनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी ने मिलकर सराफा कारोबारी को पहले जाल में फंसाया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए की वसूली कर डाली। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कारोबारी ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरी प्लानिंग से बुजुर्ग कारोबारी को फंसाया

करीब 60 साल के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी की मुलाकात कुछ वर्ष पहले एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नीलिमा लहरे (उर्फ यादव) नाम की महिला से हुई थी। महिला ने कारोबारी से पहले भावनात्मक नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसे अपने घर बुलाया। वहां उसके पति आनंद ने छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल।

बदनामी के डर से देता रहा करोड़ों की रकम

पीड़ित ने बताया कि बदनामी से डरकर उसने दंपती को अलग-अलग माध्यमों से कैश, गहने और अन्य कीमती चीजें देना शुरू कर दिया। बावजूद इसके, दंपती की मांगें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। हर बार नए बहाने से रकम मांगी जाती रही।

करोड़ों वसूलकर की FD, बंगला और कार खरीदी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती ने ब्लैकमेलिंग से मिली रकम का उपयोग 25 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख रुपए का बंगला, 8 लाख की कार, दो दुपहिया वाहन और महंगे गहनों की खरीदारी में किया। उनके पास से 100 अमेरिकी डॉलर और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

सबूतों से हुआ खुलासा, कबूल किया जुर्म

पुलिस को पीड़ित की ओर से मोबाइल चैट्स, वॉयस रिकॉर्डिंग और हस्ताक्षरित एग्रीमेंट जैसे अहम सबूत मिले। इन्हीं के आधार पर वैशालीनगर थाना पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

जेल भेजे गए आरोपी, संपत्ति जब्त

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की वसूली, अश्लील वीडियो बनाकर दंपती करता था ब्लैकमेल

Durg, cg

पूरी प्लानिंग से बुजुर्ग कारोबारी को फंसाया

करीब 60 साल के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी की मुलाकात कुछ वर्ष पहले एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नीलिमा लहरे (उर्फ यादव) नाम की महिला से हुई थी। महिला ने कारोबारी से पहले भावनात्मक नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसे अपने घर बुलाया। वहां उसके पति आनंद ने छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल।

बदनामी के डर से देता रहा करोड़ों की रकम

पीड़ित ने बताया कि बदनामी से डरकर उसने दंपती को अलग-अलग माध्यमों से कैश, गहने और अन्य कीमती चीजें देना शुरू कर दिया। बावजूद इसके, दंपती की मांगें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। हर बार नए बहाने से रकम मांगी जाती रही।

करोड़ों वसूलकर की FD, बंगला और कार खरीदी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती ने ब्लैकमेलिंग से मिली रकम का उपयोग 25 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख रुपए का बंगला, 8 लाख की कार, दो दुपहिया वाहन और महंगे गहनों की खरीदारी में किया। उनके पास से 100 अमेरिकी डॉलर और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

सबूतों से हुआ खुलासा, कबूल किया जुर्म

पुलिस को पीड़ित की ओर से मोबाइल चैट्स, वॉयस रिकॉर्डिंग और हस्ताक्षरित एग्रीमेंट जैसे अहम सबूत मिले। इन्हीं के आधार पर वैशालीनगर थाना पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

जेल भेजे गए आरोपी, संपत्ति जब्त

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 1 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/couples-used-to-make-blackmail-by-making-pornographic-videos-of/article-24817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.