राजधानी में छह गायों की संदिग्ध मौत, औद्योगिक कचरे से जहरीला असर होने की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

Raipur, CG

राजधानी के उरला इंडस्ट्रियल एरिया से सटे ग्राम कन्हैरा में स्थित श्मशान घाट के पास आज सुबह छह गायों के मृत शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गौवंशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि गायों की मौत पास ही फेंके गए औद्योगिक अपशिष्ट को खाने से हुई हो सकती है। घटनास्थल पर मृत गायों की हालत को देखकर पशु प्रेमी और गौ-सेवक बेहद आक्रोशित हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, "सरकार की लापरवाही और लचर प्रबंधन के कारण राजधानी में अब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि शासकीय गोदाम में खराब पड़े खाद्य पदार्थों को खुले में फेंका गया, जिसे खाने से गायों की मौत हुई।

शुक्ला ने आगे कहा कि गांवों में मौजूद गौठानों को बंद कर दिया गया है, जिससे बेसहारा गौवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर गौठान सक्रिय होते तो आज ये हादसा नहीं होता।

सरकार की सफाई और अपील

वहीं, प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में चारे और पानी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे आवारा गायें भोजन की तलाश में भटकने लगती हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपनी गायों की सुरक्षा और देखभाल करें।

मंत्री नेताम ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने गौ अभयारण्य योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राजधानी में छह गायों की संदिग्ध मौत, औद्योगिक कचरे से जहरीला असर होने की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश

Raipur, CG

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि गायों की मौत पास ही फेंके गए औद्योगिक अपशिष्ट को खाने से हुई हो सकती है। घटनास्थल पर मृत गायों की हालत को देखकर पशु प्रेमी और गौ-सेवक बेहद आक्रोशित हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, "सरकार की लापरवाही और लचर प्रबंधन के कारण राजधानी में अब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि शासकीय गोदाम में खराब पड़े खाद्य पदार्थों को खुले में फेंका गया, जिसे खाने से गायों की मौत हुई।

शुक्ला ने आगे कहा कि गांवों में मौजूद गौठानों को बंद कर दिया गया है, जिससे बेसहारा गौवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर गौठान सक्रिय होते तो आज ये हादसा नहीं होता।

सरकार की सफाई और अपील

वहीं, प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में चारे और पानी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे आवारा गायें भोजन की तलाश में भटकने लगती हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपनी गायों की सुरक्षा और देखभाल करें।

मंत्री नेताम ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने गौ अभयारण्य योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cow-servants-arrived-with-suspected-death-of-raipur-6-cows%E2%80%A6/article-17641

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.