बीजापुर में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या: छुट्टी से लौटे अगले ही दिन खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Bijapur, CG

बीजापुर जिले के मिनगाचल कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले के ठाकुरी गांव का निवासी था।

 वह 22वीं बटालियन में पदस्थ था और एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था।

घटना सुबह 5 बजे के आसपास हुई जब जवान ने अपनी इंसास राइफल से गले पर गोली चलाई। बुलेट गले को चीरते हुए सिर के आरपार निकल गई और जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

कारण अब भी रहस्य

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और मर्ग कायम कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि जवान ने सरकारी हथियार का इस्तेमाल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिछले दो हफ्तों में दूसरी घटना

यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब 13 दिन पहले ही जगदलपुर के परपा क्षेत्र में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस आरक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई थी।

मानसिक दबाव और संवाद की कमी, बड़ी वजह

बस्तर जैसे तनावपूर्ण इलाकों में तैनात जवान अक्सर मानसिक तनाव, छुट्टी न मिलने, पारिवारिक समस्याओं और अफसरों से संवादहीनता के चलते आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। छुट्टी से लौटने के बाद भी ड्यूटी में अचानक लगना कुछ जवानों के लिए मानसिक रूप से भारी पड़ता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या: छुट्टी से लौटे अगले ही दिन खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Bijapur, CG

 वह 22वीं बटालियन में पदस्थ था और एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था।

घटना सुबह 5 बजे के आसपास हुई जब जवान ने अपनी इंसास राइफल से गले पर गोली चलाई। बुलेट गले को चीरते हुए सिर के आरपार निकल गई और जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

कारण अब भी रहस्य

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और मर्ग कायम कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि जवान ने सरकारी हथियार का इस्तेमाल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिछले दो हफ्तों में दूसरी घटना

यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब 13 दिन पहले ही जगदलपुर के परपा क्षेत्र में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस आरक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई थी।

मानसिक दबाव और संवाद की कमी, बड़ी वजह

बस्तर जैसे तनावपूर्ण इलाकों में तैनात जवान अक्सर मानसिक तनाव, छुट्टी न मिलने, पारिवारिक समस्याओं और अफसरों से संवादहीनता के चलते आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। छुट्टी से लौटने के बाद भी ड्यूटी में अचानक लगना कुछ जवानों के लिए मानसिक रूप से भारी पड़ता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/crpf-jawan-committed-suicide-in-bijapur-the-next-day-he/article-29260

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.