हिड़मा के गढ़ में तैनात CRPF के जवान ने नक्सल पीड़ित युवती से रचाई शादी, सरकारी आयोजन में दोनों ने लिए फेरे

Dantewada,CG

खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने नक्सल पीड़ित युवती से शादी रचाई है. इन दोनों ने सरकारी आयोजन में सात फेरे लिए.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के एक जवान ने नक्सल पीड़ित एक युवती से शादी की है. जवान खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में पोस्टेड है.नक्सल पीड़ित युवती और सीआरपीएफ जवान के शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. 

छुट्टी लेकर आया था जवान

दरअसल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. दंतेवाड़ा के मेढ़का डोबरा मैदान में जिलेभर के 220 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. यहां सीआरपीएफ के जवान ने भी नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए. इन दोनों का विवाह क्षेत्र में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना. सीआरपीएफ का जवान खूंखार नक्सली  हिड़मा के पूवर्ती गांव में खुले कैंप में पदस्थ है. वह छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा आया था. जहां उसने नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए.

पिता का नक्सलियों ने कर दिया था मर्डर

वधु लक्ष्मी कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव महारकरका की रहने वाली है. जबकि सीआरपीएफ जवान भी दंतेवाड़ा जिले का ही रहने वाला है. साल 2018 को नक्सलियों ने लक्ष्मी के पिता को नक्सलियों ने मार डाला था. कुछ समय के बाद लक्ष्मी के मां की भी मौत हो गई थी.लक्ष्मी ने बताया कि उसे गर्व है कि उसका जिससे शादी हो रही है वो देश की सुरक्षा में तैनात है.नक्सलियों के गढ़ में सेवाएं दे रहा है. वधु लक्ष्मी अनाथ है ऐसे में कन्यादान पंचायत के सचिव ने किया. वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35000 की धनराशि का लाभ भी मिला.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

हिड़मा के गढ़ में तैनात CRPF के जवान ने नक्सल पीड़ित युवती से रचाई शादी, सरकारी आयोजन में दोनों ने लिए फेरे

Dantewada,CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के एक जवान ने नक्सल पीड़ित एक युवती से शादी की है. जवान खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में पोस्टेड है.नक्सल पीड़ित युवती और सीआरपीएफ जवान के शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. 

छुट्टी लेकर आया था जवान

दरअसल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. दंतेवाड़ा के मेढ़का डोबरा मैदान में जिलेभर के 220 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. यहां सीआरपीएफ के जवान ने भी नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए. इन दोनों का विवाह क्षेत्र में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना. सीआरपीएफ का जवान खूंखार नक्सली  हिड़मा के पूवर्ती गांव में खुले कैंप में पदस्थ है. वह छुट्टी लेकर दंतेवाड़ा आया था. जहां उसने नक्सल पीड़ित युवती के साथ सात फेरे लिए.

पिता का नक्सलियों ने कर दिया था मर्डर

वधु लक्ष्मी कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव महारकरका की रहने वाली है. जबकि सीआरपीएफ जवान भी दंतेवाड़ा जिले का ही रहने वाला है. साल 2018 को नक्सलियों ने लक्ष्मी के पिता को नक्सलियों ने मार डाला था. कुछ समय के बाद लक्ष्मी के मां की भी मौत हो गई थी.लक्ष्मी ने बताया कि उसे गर्व है कि उसका जिससे शादी हो रही है वो देश की सुरक्षा में तैनात है.नक्सलियों के गढ़ में सेवाएं दे रहा है. वधु लक्ष्मी अनाथ है ऐसे में कन्यादान पंचायत के सचिव ने किया. वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35000 की धनराशि का लाभ भी मिला.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/crpf-jawan-posted-in-hidma-bastion-married-a-naxal-victim/article-5867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.