कोंडागांव में 1.70 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा: 11 राज्यों में फैले गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-यूपी से जुड़े तार

Kondagaon, CG

जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में 1.70 करोड़ रुपए की अंतरराज्यीय साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक संगठित साइबर अपराध गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो देश के 11 राज्यों में सक्रिय थे।

ये आरोपी ग्रामीणों के नाम पर म्यूल अकाउंट खोलवाकर उनके एटीएम और सिम कार्ड गिरोह को बेचते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी और डिजिटल ट्रांजैक्शन में किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी और उनका नेटवर्क

कोंडागांव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • भावेश तारम – ग्राम पथर्री, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव

  • विवेक जायसवाल – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

  • विवेक सिंह – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

  • दिलीप साहू – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

  • राकेश कुमार साहू – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

इनमें से चार को प्रयागराज और बिलासपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी भावेश तारम को कोंडागांव के फरसगांव क्षेत्र से पकड़ा गया।

खुफिया जानकारी और टेक्निकल ट्रेसिंग से कामयाबी

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग और बैंकिंग रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही खुफिया सूचना के आधार पर दबिश देकर पूरे नेटवर्क को पकड़ने में सफलता मिली।

कैसे करते थे ठगी? ग्रामीणों से खाते खुलवाकर बेचते थे सिम-एटीएम

गिरोह के सदस्य ग्रामीण और बेरोजगार लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। फिर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम साइबर ठगों को बेच देते थे। इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी से आए पैसे की आवाजाही में किया जाता था।

17 मामलों में फरार, अब न्यायिक रिमांड पर

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह 17 अलग-अलग साइबर अपराध मामलों में फरार था। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स, बैंकिंग व्यवहार और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश बन चुके थे ठगी का बेस

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह की मुख्य गतिविधियाँ छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से संचालित हो रही थीं। प्रयागराज और बिलासपुर इसके मुख्य ठिकाने थे। यहां से पूरे देश में साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।

पुलिस की अपील – खाते और दस्तावेज किसी को न सौंपें

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम या कोई भी व्यक्तिगत दस्तावेज किसी के कहने पर न दें। यह साइबर अपराध में इस्तेमाल हो सकते हैं, जिससे आप खुद भी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में 1.70 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा: 11 राज्यों में फैले गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-यूपी से जुड़े तार

Kondagaon, CG

ये आरोपी ग्रामीणों के नाम पर म्यूल अकाउंट खोलवाकर उनके एटीएम और सिम कार्ड गिरोह को बेचते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी और डिजिटल ट्रांजैक्शन में किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी और उनका नेटवर्क

कोंडागांव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • भावेश तारम – ग्राम पथर्री, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव

  • विवेक जायसवाल – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

  • विवेक सिंह – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

  • दिलीप साहू – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

  • राकेश कुमार साहू – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

इनमें से चार को प्रयागराज और बिलासपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी भावेश तारम को कोंडागांव के फरसगांव क्षेत्र से पकड़ा गया।

खुफिया जानकारी और टेक्निकल ट्रेसिंग से कामयाबी

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग और बैंकिंग रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही खुफिया सूचना के आधार पर दबिश देकर पूरे नेटवर्क को पकड़ने में सफलता मिली।

कैसे करते थे ठगी? ग्रामीणों से खाते खुलवाकर बेचते थे सिम-एटीएम

गिरोह के सदस्य ग्रामीण और बेरोजगार लोगों को लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। फिर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम साइबर ठगों को बेच देते थे। इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी से आए पैसे की आवाजाही में किया जाता था।

17 मामलों में फरार, अब न्यायिक रिमांड पर

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह 17 अलग-अलग साइबर अपराध मामलों में फरार था। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स, बैंकिंग व्यवहार और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश बन चुके थे ठगी का बेस

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह की मुख्य गतिविधियाँ छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से संचालित हो रही थीं। प्रयागराज और बिलासपुर इसके मुख्य ठिकाने थे। यहां से पूरे देश में साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।

पुलिस की अपील – खाते और दस्तावेज किसी को न सौंपें

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम या कोई भी व्यक्तिगत दस्तावेज किसी के कहने पर न दें। यह साइबर अपराध में इस्तेमाल हो सकते हैं, जिससे आप खुद भी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cyber-thugs-of-170-crore-in-kondagaon-revealed-5-accused/article-26272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.