बलरामपुर में बांध टूटा, चार की मौत और कई लापता: फसलें-घर बह गए, प्रशासन ने तेज़ की तलाश

Balrampur, CG

बलरामपुर ज़िले में मंगलवार देर रात भारी बारिश के बीच लुत्तीसढ़सा गांव स्थित 40 साल पुराना मिट्टी का बांध टूट गया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग अभी लापता हैं।

 प्रशासन और बचाव दल लगातार तलाश में जुटे हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 1981 में बना यह बांध पिछले दो दिनों की भारी बारिश से लबालब भर गया था। मंगलवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच बांध का किनारा टूट गया और अचानक निचले इलाकों में पानी का सैलाब उतर आया। देखते ही देखते चार घर बह गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

जान बचाने की जद्दोजहद

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का तेज़ बहाव पहले कालीचरण टोप्पो के घर पहुंचा। परिवार के कई सदस्य बह गए लेकिन कालीचरण ने बांस पकड़कर अपनी जान बचाई, वहीं उसकी पत्नी दीवार के नीचे दब गई, जिन्हें बाद में घायल अवस्था में निकाला गया। कुछ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मृतक और लापता

हादसे में गणेश खैरबार का छह साल का बेटा कार्तिक और गांव की 30 वर्षीय महिला चिंता का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। मंगलवार रात ही दो अन्य शव झाड़ियों से मिले थे। जबकि गणेश खैरबार, उसका चार वर्षीय बेटा और एक अन्य बच्ची अभी लापता हैं।

फसलें और मवेशी बह गए

बांध के टूटने से गांव के खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ धान और टमाटर की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। करीब 60 बकरियां और कई मवेशी भी पानी में बह गए। बांध के पानी ने सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

राजनीतिक आरोप

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने पहले ही बांध की जर्जर स्थिति की सूचना अधिकारियों को दी थी, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। उनकी माने तो विभाग की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है।

प्रशासन सतर्क

बलरामपुर में इस साल औसत से 59% ज्यादा बारिश हुई है। जिले के कई बांध लबालब भर चुके हैं। प्रशासन ने पुराने बांधों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और निगरानी बढ़ा दी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर में बांध टूटा, चार की मौत और कई लापता: फसलें-घर बह गए, प्रशासन ने तेज़ की तलाश

Balrampur, CG

 प्रशासन और बचाव दल लगातार तलाश में जुटे हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 1981 में बना यह बांध पिछले दो दिनों की भारी बारिश से लबालब भर गया था। मंगलवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच बांध का किनारा टूट गया और अचानक निचले इलाकों में पानी का सैलाब उतर आया। देखते ही देखते चार घर बह गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

जान बचाने की जद्दोजहद

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का तेज़ बहाव पहले कालीचरण टोप्पो के घर पहुंचा। परिवार के कई सदस्य बह गए लेकिन कालीचरण ने बांस पकड़कर अपनी जान बचाई, वहीं उसकी पत्नी दीवार के नीचे दब गई, जिन्हें बाद में घायल अवस्था में निकाला गया। कुछ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मृतक और लापता

हादसे में गणेश खैरबार का छह साल का बेटा कार्तिक और गांव की 30 वर्षीय महिला चिंता का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। मंगलवार रात ही दो अन्य शव झाड़ियों से मिले थे। जबकि गणेश खैरबार, उसका चार वर्षीय बेटा और एक अन्य बच्ची अभी लापता हैं।

फसलें और मवेशी बह गए

बांध के टूटने से गांव के खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ धान और टमाटर की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। करीब 60 बकरियां और कई मवेशी भी पानी में बह गए। बांध के पानी ने सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

राजनीतिक आरोप

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने पहले ही बांध की जर्जर स्थिति की सूचना अधिकारियों को दी थी, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। उनकी माने तो विभाग की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है।

प्रशासन सतर्क

बलरामपुर में इस साल औसत से 59% ज्यादा बारिश हुई है। जिले के कई बांध लबालब भर चुके हैं। प्रशासन ने पुराने बांधों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और निगरानी बढ़ा दी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dam-broke-in-balrampur-four-killed-and-many-missing-crops/article-32264

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.