प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बिटिया ने की सीएम साय से मुलाकात, दर्दभरी है इनके बचपन की कहानी

Raipur, CG

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित हेमवती नाग ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। वह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव की रहने वाली हैं। बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। सीएम साय ने हेमवती नाग से मुलाकत कहा- जूडो में ओलंपिक मेडल जीतना उनका सपना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग ने मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमवती को उनकी उपलब्धियों के लिए हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024" से सम्मानित किया गया है। हेमवती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमवती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाइश दी।

सीएम ने की उज्जवल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हेमवती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने हेमवती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है।

नक्सल प्रभावित जिले से आती हैं हेमवती नाग

हेमवती नाग एक उभरती हुई जूडो खिलाड़ी हैं। उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई इनाम जीते हैं। वह नक्सल प्रभावित कोंडागांव से आती हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने के बाद हेमवती ने अपने जज्बे और मेहनत से हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश की है।

कठिन परिस्थिति में नहीं मानी हार

हेमवती नाग कोंडागांव के मारीगुड़ी गांव की रहने वाली हैं। उनके जीवन में कई तरह की कठिनाईयां आईं। 2018 में उनकी मां और 2019 में उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद 2020 में हेमवती नाग बालिका गृह में रहने लगीं। यहीं से उन्होंने जूडो खिलाड़ी का सफर शुरू किया। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने खुद को कमजोर नहीं होने दिया और आज सफलता की तरफ आगे बढ़ रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2024 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बिटिया ने की सीएम साय से मुलाकात, दर्दभरी है इनके बचपन की कहानी

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग ने मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमवती को उनकी उपलब्धियों के लिए हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024" से सम्मानित किया गया है। हेमवती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमवती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाइश दी।

सीएम ने की उज्जवल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हेमवती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने हेमवती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है।

नक्सल प्रभावित जिले से आती हैं हेमवती नाग

हेमवती नाग एक उभरती हुई जूडो खिलाड़ी हैं। उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई इनाम जीते हैं। वह नक्सल प्रभावित कोंडागांव से आती हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने के बाद हेमवती ने अपने जज्बे और मेहनत से हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश की है।

कठिन परिस्थिति में नहीं मानी हार

हेमवती नाग कोंडागांव के मारीगुड़ी गांव की रहने वाली हैं। उनके जीवन में कई तरह की कठिनाईयां आईं। 2018 में उनकी मां और 2019 में उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद 2020 में हेमवती नाग बालिका गृह में रहने लगीं। यहीं से उन्होंने जूडो खिलाड़ी का सफर शुरू किया। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने खुद को कमजोर नहीं होने दिया और आज सफलता की तरफ आगे बढ़ रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/daughter-honored-with-prime-ministers-national-childrens-award-meets-cm/article-6676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.