बेटी के प्रेमी को पहले मिलने बुलाया, अपहरण कर ले गए जंगल, फिर उतारा मौत के घाट

Bilaspur, CG

जिले के चिल्हाटी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घर वालों ने पिटाई की और फिर रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में रविवार को एक युवक का शव मिला. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और लाश से कुछ दूर उसकी बाइक खड़ी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में की. मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक टीकाराम केंवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था. मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है. पुलिस ने घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के घर भेज दिए थे. 2 नवंबर को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था. जहां मृतक टीकाराम केंवट और उसका साथी दीपक लड़की के साथ मिलने पहुंच गए.

इस दौरान लड़की के परिजन भागवत यादव ने उन्हें बातचीत करते देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया. जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया. तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए. दिगोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर फोर व्हीलर में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया. मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 140,103(1),61(2),3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर रही है.

आरोपियों के नाम

सुखीराम यादव (54 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
भोजराम यादव (21 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
गौरीशंकर यादव (23 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
ललित यादव (40 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
राहुल यादव (19 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
भागवत यादव (30 वर्ष) – निवासी दीघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बेटी के प्रेमी को पहले मिलने बुलाया, अपहरण कर ले गए जंगल, फिर उतारा मौत के घाट

Bilaspur, CG

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में रविवार को एक युवक का शव मिला. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और लाश से कुछ दूर उसकी बाइक खड़ी थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी थाना कसडोल के रूप में की. मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक टीकाराम केंवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था. मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है. पुलिस ने घटना के संबंध में दीपक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के उद्देश्य से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी दिगोरा थाना मूलमूला के घर भेज दिए थे. 2 नवंबर को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम दीघोरा गया हुआ था. जहां मृतक टीकाराम केंवट और उसका साथी दीपक लड़की के साथ मिलने पहुंच गए.

इस दौरान लड़की के परिजन भागवत यादव ने उन्हें बातचीत करते देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया. जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया. तब सुखी राम यादव अपने लड़का भोजराम यादव गौरी शंकर यादव एवं अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर दिगोरा गए. दिगोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर फोर व्हीलर में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे. इस दौरान मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया. मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम का अपहरण कर हाथ मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 140,103(1),61(2),3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर रही है.

आरोपियों के नाम

सुखीराम यादव (54 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
भोजराम यादव (21 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
गौरीशंकर यादव (23 वर्ष) – निवासी मोतीपुर, थाना कसडोल
ललित यादव (40 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
राहुल यादव (19 वर्ष) – निवासी खारी, थाना कसडोल
भागवत यादव (30 वर्ष) – निवासी दीघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/daughters-lover-was-first-called-to-meet-kidnapped-taken-to/article-2693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.