कोरबा में कब्र से निकाला गया शव, ट्रेन हादसे में हुई थी मौत

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पांच दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली एक अज्ञात लाश की पहचान होने के बाद कब्र से शव निकाला गया। मृतक की पहचान बिरतराई निवासी 40 वर्षीय तुलाराम बिंझवार के रूप में हुई है।

 घटना 20 अगस्त की रात की है, जब भिलाई खुर्द मानिकपुर रेलवे पुल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तुलाराम की मौत हो गई थी। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए।

पहचान की प्रक्रिया में पुलिस ने मृतक के पास मिले बस टिकट से सुराग निकाला। साथ ही फोटो को सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल किया गया तथा इलाके में मुनादी भी कराई गई। इसके बाद मृतक के परिजन सामने आए और पहचान की पुष्टि की।

सोमवार को परिजनों के आवेदन पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया और उन्हें सौंप दिया गया। परिवार ने बताया कि तुलाराम हाल ही में अपने बेटे राजेश से मिलने रायगढ़ गया था, लेकिन बिना मिले ही घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में कब्र से निकाला गया शव, ट्रेन हादसे में हुई थी मौत

Korba, CG

 घटना 20 अगस्त की रात की है, जब भिलाई खुर्द मानिकपुर रेलवे पुल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तुलाराम की मौत हो गई थी। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए।

पहचान की प्रक्रिया में पुलिस ने मृतक के पास मिले बस टिकट से सुराग निकाला। साथ ही फोटो को सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल किया गया तथा इलाके में मुनादी भी कराई गई। इसके बाद मृतक के परिजन सामने आए और पहचान की पुष्टि की।

सोमवार को परिजनों के आवेदन पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया और उन्हें सौंप दिया गया। परिवार ने बताया कि तुलाराम हाल ही में अपने बेटे राजेश से मिलने रायगढ़ गया था, लेकिन बिना मिले ही घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dead-body-extracted-from-a-grave-in-korba-died-in/article-31542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.