सक्ती में नाले के तेज बहाव में बहा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव

Sakti, CG

सक्ती जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां तेज बहाव वाले नाले को पार करते समय एक युवक की जान चली गई।

 मृतक की पहचान 41 वर्षीय सुखचंद वारम के रूप में हुई है, जो एक बारात से लौटते वक्त बगान नाले में बह गए थे। लगातार 36 घंटे की तलाश के बाद उनका शव 9 जुलाई की सुबह बरामद हुआ।

 पुल पर 2 फीट ऊपर बह रहा था पानी

मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा का है। जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 9 बजे सुखचंद अपने दो साथियों के साथ बिलाईगढ़ से बारात से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें बगान नाला पार करना था, लेकिन भारी बारिश के कारण नाले पर पानी का बहाव अत्यंत तेज था और पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा था।

सुखचंद ने टॉर्च की रोशनी में पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में वे संतुलन खो बैठे और नाले में बह गए।

 साथियों ने दी तत्काल सूचना

घटना के तुरंत बाद उनके साथियों तुलेश्वर चंद्रा और फिरत सोनवानी ने परिजनों और ग्राम सरपंच को सूचित किया। खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम, थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात में ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

  एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

8 जुलाई को एसडीआरएफ की टीम ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार 36 घंटे तक खोजबीन जारी रही, जिसके बाद 9 जुलाई की सुबह सुखचंद का शव बरामद किया गया।

 गांव में शोक की लहर

घटना के बाद ग्राम अंडा और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के दौरान खतरनाक जलस्तरों वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सक्ती में नाले के तेज बहाव में बहा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव

Sakti, CG

 मृतक की पहचान 41 वर्षीय सुखचंद वारम के रूप में हुई है, जो एक बारात से लौटते वक्त बगान नाले में बह गए थे। लगातार 36 घंटे की तलाश के बाद उनका शव 9 जुलाई की सुबह बरामद हुआ।

 पुल पर 2 फीट ऊपर बह रहा था पानी

मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा का है। जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 9 बजे सुखचंद अपने दो साथियों के साथ बिलाईगढ़ से बारात से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें बगान नाला पार करना था, लेकिन भारी बारिश के कारण नाले पर पानी का बहाव अत्यंत तेज था और पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा था।

सुखचंद ने टॉर्च की रोशनी में पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में वे संतुलन खो बैठे और नाले में बह गए।

 साथियों ने दी तत्काल सूचना

घटना के तुरंत बाद उनके साथियों तुलेश्वर चंद्रा और फिरत सोनवानी ने परिजनों और ग्राम सरपंच को सूचित किया। खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम, थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात में ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

  एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

8 जुलाई को एसडीआरएफ की टीम ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार 36 घंटे तक खोजबीन जारी रही, जिसके बाद 9 जुलाई की सुबह सुखचंद का शव बरामद किया गया।

 गांव में शोक की लहर

घटना के बाद ग्राम अंडा और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के दौरान खतरनाक जलस्तरों वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dead-body-found-after-36-hours-in-the-rapid-flow/article-27060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.