- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- किराए के मकान में युवती की लाश, चुनरी से लटका मिली शव
किराए के मकान में युवती की लाश, चुनरी से लटका मिली शव
Raigad, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती की लाश किराए के मकान में चुनरी से लटकती मिली।
यह मामला जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित वार्ड क्रमांक 15 का है, जहां 25 वर्षीय अनिया पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी लाला कनौजिया के मकान में किराए से रहती थी। मंगलवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकली और कमरे का दरवाजा लंबे समय तक बंद रहा, तो पड़ोसियों को शक हुआ। किसी ने मकान के पीछे बने एक छेद से झांककर देखा तो भीतर का दृश्य देखकर दंग रह गए—अनिया की लाश चुनरी से लटकी हुई थी।
घटना की सूचना तत्काल परिजनों और घरघोड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घरघोड़ा थाना के एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश।
घटना से मोहल्ले में शोक और सन्नाटा है, वहीं युवती की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तूल पकड़ रही हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए