दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, महिला नक्सली का मिला शव

Dantewada,CG

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर एक बार फिर मुठभेड़ चल रही है.

नक्सल विरोध अभियान पर निकले जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है.

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़: दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बस्तर क्षेत्र में स्थित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग चल रही है.

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर: एसपी राय ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक महिला नक्सली का शव मिला है. इसके साथ ही एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली है.

जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी: एसपी ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है. दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद और जानकारी मिलेगी.

25 मार्च को दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी ढेर:

बीते 25 मार्च को भी दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया जिनमें एक 25 लाख का इनामी नक्सली DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली था. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ नक्सलियों के दस्तावेज भी जवानों को मिले. जिससे खुलासा हुआ कि नक्सली नाबालिग बच्चों की भी संगठन में भर्ती कर रहे हैं.

29 मार्च को सुकमा और बीजापुर में मुठभेड़: शनिवार को सुकमा में बड़ा एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया. जिनमें 11 महिला नक्सली और 6 पुरुष माओवादी थे. इसी दिन बीजापुर में भी मुठभेड़ हुई, जहां एक नक्सली मारा गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, महिला नक्सली का मिला शव

Dantewada,CG

नक्सल विरोध अभियान पर निकले जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है.

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़: दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बस्तर क्षेत्र में स्थित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग चल रही है.

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर: एसपी राय ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक महिला नक्सली का शव मिला है. इसके साथ ही एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली है.

जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी: एसपी ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है. दोनों ओर से रुक रुककर फायरिंग हो रही है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद और जानकारी मिलेगी.

25 मार्च को दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी ढेर:

बीते 25 मार्च को भी दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया जिनमें एक 25 लाख का इनामी नक्सली DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली था. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ नक्सलियों के दस्तावेज भी जवानों को मिले. जिससे खुलासा हुआ कि नक्सली नाबालिग बच्चों की भी संगठन में भर्ती कर रहे हैं.

29 मार्च को सुकमा और बीजापुर में मुठभेड़: शनिवार को सुकमा में बड़ा एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया. जिनमें 11 महिला नक्सली और 6 पुरुष माओवादी थे. इसी दिन बीजापुर में भी मुठभेड़ हुई, जहां एक नक्सली मारा गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dead-body-of-female-naxalite-encounter-on-dantewada-bijapur-border/article-16122

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.