- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में भाजपा नेता की कार से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, नेता घायल
बालोद में भाजपा नेता की कार से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, नेता घायल
Balod, CG
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के जमहि गांव के पास घटी।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद बालोद से दल्लीराजहरा लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे साइकिल सवार कमलू राम कोठारी (60) निवासी ग्राम सुवरबोड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल भाजपा नेता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनके साथ मौजूद बेटा सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए