कोंडागांव में आकाशीय बिजली से नाबालिग की मौत, बस्तर में सक्रिय हो सकता है मानसून; 14 जिलों में अलर्ट

Kondagaon, CG

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। साथ ही उसके साथ मौजूद एक बछड़ा भी चपेट में आ गया। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

 बाड़ी में बछड़ा चरा रही थी नाबालिग, बिजली गिरने से हुई मौत

कोंडागांव के फरसगांव ब्लॉक के बंगोली पंचायत अंतर्गत सालेभाट गांव की रहने वाली मोना मरकाम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खेत की बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बछड़ा भी वहीं मारा गया।

बस्तर संभाग में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बस्तर में ठहराव पर रहा मानसून फिर से गति पकड़ सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। अगले चरण में मानसून धीरे-धीरे बस्तर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा।

तेज हवाओं और बौछारों की संभावना

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अचानक मौसम परिवर्तन की संभावना है।

सतर्क रहें ग्रामीण, खुले में न रहें

प्रशासन ने आम नागरिकों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों और खुले मैदानों में अधिक होती हैं। ऐसे में मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में आकाशीय बिजली से नाबालिग की मौत, बस्तर में सक्रिय हो सकता है मानसून; 14 जिलों में अलर्ट

Kondagaon, CG

 बाड़ी में बछड़ा चरा रही थी नाबालिग, बिजली गिरने से हुई मौत

कोंडागांव के फरसगांव ब्लॉक के बंगोली पंचायत अंतर्गत सालेभाट गांव की रहने वाली मोना मरकाम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खेत की बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बछड़ा भी वहीं मारा गया।

बस्तर संभाग में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बस्तर में ठहराव पर रहा मानसून फिर से गति पकड़ सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। अगले चरण में मानसून धीरे-धीरे बस्तर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा।

तेज हवाओं और बौछारों की संभावना

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अचानक मौसम परिवर्तन की संभावना है।

सतर्क रहें ग्रामीण, खुले में न रहें

प्रशासन ने आम नागरिकों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों और खुले मैदानों में अधिक होती हैं। ऐसे में मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/death-of-a-minor-due-to-celestial-lightning-in-kondagaon/article-24339

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.